30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत ने श्रीलंका के साथ ऑपरेशन सागर बंधु के तहत मदद भेजी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत ने श्रीलंका के साथ ऑपरेशन सागर बंधु के तहत मदद भेजी?

सारांश

श्रीलंका में तूफान दितवाह ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत 27 टन राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी कि एनडीआरएफ की टीमें भी राहत कार्यों में जुटी हैं। जानिए और क्या कर रहा है भारत।

मुख्य बातें

भारत ने श्रीलंका को 27 टन राहत सामग्री भेजी।
एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं।
तूफान दितवाह ने गंभीर स्थिति उत्पन्न की है।
भारत की तत्परता ने मानवीयता की मिसाल पेश की।
भविष्य में ऐसी आपदाओं के लिए तैयारियां मजबूत की जा रही हैं।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। श्रीलंका में तूफान दितवाह के कारण भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को निरंतर सहायता प्रदान की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है कि भारत ने हवाई और समुद्री मार्ग से पुनः 27 टन राहत सामग्री भेजी है। साथ ही, एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों के लिए भी तैनात की गई हैं।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ने शनिवार को तूफान दितवाह के बाद राहत और बचाव कार्यों के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका में दो विशेष रेस्क्यू टीमों को भेजा। इन टीमों में 80 प्रशिक्षित रेस्क्यूयर और चार कुत्ते शामिल हैं। ये टीमें सुबह 4:06 बजे हिंडन एयरबेस से भारतीय वायु सेना के आईएल-76 विमान से रवाना हुईं।

इस टीम का नेतृत्व 8वीं बटालियन के कमांडेंट पी.के. तिवारी कर रहे हैं। पहले भारतीय वायु सेना का एक सी-130जे विमान भी कोलंबो में उतरा था, जिसमें लगभग 12 टन मानवीय सहायता भेजी गई थी, जिसमें टेंट, तिरपाल, कंबल, हाइजीन किट और भोजन शामिल था।

विदेश मंत्री ने कहा, "एक और आईएल-76 विमान कोलंबो में उतरा। इसके तहत 9 टन राहत सामग्री भेजी गई और 2 शहरी खोज एवं बचाव टीमें, जिनमें 80 एनडीआरएफ के सदस्य शामिल हैं।" हवा और समुद्र के रास्ते कुल मिलाकर लगभग 27 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

इस संबंध में एनडीआरएफ मुख्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि एनडीआरएफ की टीमें श्रीलंका के तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लोगों को बचाने के लिए हवाई रेस्क्यू बोट, हाइड्रोलिक कटिंग और ब्रीचिंग टूल्स, एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, मेडिकल फर्स्ट-एड किट और अन्य आवश्यक मानवीय सामग्री का उपयोग कर रही हैं।

इस बीच, एनडीआरएफ ने दितवाह के प्रभाव से निपटने के लिए भारत में अपनी घरेलू तैयारियों को भी मजबूत किया है। एनडीआरएफ ने तमिलनाडु के कमजोर तटीय जिलों में 14 टीमें तैनात की हैं।

एनडीआरएफ, आईएमडी, एनडीएमए, राज्य सरकारें, विदेश मंत्रालय और अन्य आवश्यक एजेंसियां मिलकर 24 घंटे कड़ी निगरानी रख रही हैं।

इससे पहले भारत ने जो 12 टन की सहायता भेजी थी, उसे लेकर विदेश मंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सागर बंधु प्रारंभ हो चुका है। भारतीय वायु सेना का सी-130जे विमान लगभग 12 टन मानवीय सहायता लेकर कोलंबो पहुंचा है, जिसमें टेंट, तिरपाल, कंबल, हाइजीन किट और खाने के लिए तैयार खाद्य सामग्रियां शामिल हैं।”

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब वहां प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। भारत ने श्रीलंका में आई इस आपदा के दौरान तेजी से सहायता भेजकर एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह न सिर्फ हमारी मानवीयता को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्रीय सहयोग को भी बढ़ावा देता है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने श्रीलंका को कितनी सहायता भेजी?
भारत ने श्रीलंका को ऑपरेशन सागर बंधु के तहत कुल 27 टन राहत सामग्री भेजी है।
कौन सी टीमें श्रीलंका में भेजी गई हैं?
एनडीआरएफ की दो विशेष रेस्क्यू टीमें, जिसमें 80 प्रशिक्षित रेस्क्यूयर और कुत्ते शामिल हैं, श्रीलंका में भेजी गई हैं।
तूफान दितवाह से प्रभावित क्षेत्रों में कौन सी एजेंसियां काम कर रही हैं?
एनडीआरएफ, आईएमडी, एनडीएमए, और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्य कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले