सिलेंडर की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, भंडारा के जिलाधिकारी सावन कुमार की अपील
सारांश
Key Takeaways
- सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
- अफवाहों पर ध्यान न दें।
- ऊंचे दाम पर सिलेंडर बेचने वालों की सूचना दें।
- प्रशासन जनता की सेवा में तत्पर है।
- सही जानकारी पर ध्यान दें।
भंडारा, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के जिलाधिकारी सावन कुमार ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा है कि ये महज अफवाहें हैं कि सिलेंडर की कोई कमी है। मैं सभी नागरिकों से कहना चाहता हूं कि आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह जानकारी एक वीडियो के माध्यम से साझा की।
डीएम ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। यदि कोई व्यक्ति ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेच रहा है, तो उसे न खरीदें और इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
सावन कुमार ने लोगों से अपील की है कि अगर आप सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी पोस्ट देखें जिसमें कहा गया हो कि वर्तमान में सिलेंडर की किल्लत है, तो आपको बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि उन पोस्टों का सच से कोई संबंध नहीं है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ लोग सिलेंडर की कमी की अफवाहों का लाभ उठाकर ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी कर रहे हैं। मैं यह दोहराना चाहता हूं कि आपको कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम जनता की सेवा में पूरी तत्परता से लगे हुए हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी को भी किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके लिए एक ठोस योजना बनाई गई है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की बातें हो रही हैं। इससे लोगों के बीच पैनिक का माहौल बना हुआ है। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने जनता के बीच अपनी बात साफ की है।