11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जनता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है?: तारिक अनवर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जनता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है?: तारिक अनवर

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का दावा है कि मतदाता पलायन और बेरोजगारी से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं। जानिए इस चुनाव में क्या हो रहा है खास और किसका पलड़ा भारी है।

मुख्य बातें

मतदाता बदलाव की चाह रखते हैं।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
महागठबंधन को समर्थन मिल रहा है।
जांच में पारदर्शिता की जरूरत है।
लोकतंत्र में भागीदारी महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान एनडीए और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ गया है।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट डाल रहे हैं। उनका मानना है कि बिहार में मतदाता महागठबंधन की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि हमें उम्मीद है कि बिहार के नागरिक बदलाव के लिए वोट देंगे। पहले चरण में भी हम आगे हैं और लोगों ने महागठबंधन के पक्ष में वोट किया है। लोग बदलाव, परिवर्तन, गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्ति की चाह रखते हैं।

तारिक अनवर ने यह भी कहा कि महिलाएं इस लोकतांत्रिक महापर्व में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तारिक अनवर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी, जो प्रदेश के लोगों के लिए खुशियों का संदेश लाएगी।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। मैंने कुटुंबा के विभिन्न बूथों पर जाकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। मुझे पूरा विश्वास है कि कुटुंबा में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान होगा।

उन्होंने आगे लिखा कि मेरा वोट, मेरा अधिकार। आज मैंने अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अब आपकी बारी है। विकसित कुटुंबा के संकल्प में शामिल हों और लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने अमूल्य मताधिकार का उपयोग करें। कुटुंबा विधानसभा के सभी मतदाताओं से निवेदन है कि अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

फरीदाबाद में जब्त किए गए विस्फोटकों और दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाकों पर तारिक अनवर ने कहा कि यह जांच का विषय है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। हमें यह जानना आवश्यक है कि क्या दोनों घटनाओं के पीछे एक ही दिमाग है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति की चाह रख रहे हैं। ऐसे में कौन सी पार्टी इन उम्मीदों पर खरी उतरेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। हमें इस प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान कब हो रहा है?
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हो रहा है।
तारिक अनवर ने किस मुद्दे पर बात की?
तारिक अनवर ने पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति की आवश्यकता पर बात की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले