31 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 'सचित्र रामकथा' का विमोचन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 'सचित्र रामकथा' का विमोचन किया?

सारांश

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 'सचित्र रामकथा' का विमोचन किया है, जो बच्चों को आदर्शों से जोड़ती है। इस पुस्तक में आकर्षक चित्रों के साथ 105 कहानियां हैं। क्या यह बच्चों के संस्कारों को संवार सकेगी? जानें इस विशेष विमोचन के बारे में।

मुख्य बातें

'सचित्र रामकथा' बच्चों के लिए एक अनूठी पुस्तक है।
इसमें १०५ कहानियां हैं, जो चित्रों के साथ प्रस्तुत की गई हैं।
राज्यपाल का मानना है कि इससे बच्चों के संस्कारों में सुधार होगा।
पुस्तक का विमोचन बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुआ।
यह कदम संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

पटना, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक समारोह में 'सचित्र रामकथा' का विमोचन किया। यह पुस्तक बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का एक भावनात्मक प्रयास मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 'सचित्र रामकथा' बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। इसमें कुल १०५ प्रसंगानुसार कहानियां प्रस्तुत की गई हैं। प्रत्येक कहानी को कथ्य के अनुसार, आकर्षक, कलात्मक और रंगीन चित्रों से सजाया गया है, जिससे बाल पाठकों को कथानक के साथ आत्मीय जुड़ाव हो सकेगा।

समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने पुस्तक की तारीफ करते हुए कहा कि यदि हम बच्चों को यह बता सकें कि उन्हें एक आदर्श चरित्र के बारे में पढ़ना चाहिए, तो इसका उन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे उनके संस्कार बनते हैं और हमारी संस्कृति का संरक्षण होता है।

इधर, पटना विश्वविद्यालय (पीयू) को पहली बार लॉटरी से प्राचार्य मिले हैं। यह निर्णय राज्यपाल-सह-चांसलर आरिफ मोहम्मद खान के आदेश के बाद लिया गया, जिससे विश्वविद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इस पर नाराजगी भी दिखाई दे रही है।

राज्यपाल ने कहा कि हर किसी को खुश और नाराज होने का अधिकार है। यह तरीका सर्वमान्य है, जिसे हमने अपनाया है। उन्होंने कहा, "मैं कोई ऐसी संभावना नहीं छोड़ना चाहता जहां पर प्राचार्यों को पसंद और नापसंद से कॉलेज भेजने की बात हो। यहाँ किसी का कुछ नहीं है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किए जाने पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि प्रधानमंत्री को कई देशों में सम्मान मिला है। इससे देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह पुस्तक बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित हो सकती है। आरिफ मोहम्मद खान का यह प्रयास समाज में आदर्शों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
RashtraPress
31 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सचित्र रामकथा में कितनी कहानियां हैं?
इस पुस्तक में कुल 105 कहानियां प्रस्तुत की गई हैं।
राज्यपाल ने इस पुस्तक के बारे में क्या कहा?
राज्यपाल ने कहा कि यह बच्चों को आदर्श चरित्र के प्रति आकर्षित करने का प्रयास है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले