9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है? : जदयू सांसद दिलेश्वर कामैत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है? : जदयू सांसद दिलेश्वर कामैत

सारांश

बिहार में विकास की कहानी को जदयू सांसद दिलेश्वर कामैत ने बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। जनता का विश्वास सरकार पर बढ़ा है और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद है।

मुख्य बातें

बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व महत्वपूर्ण है।
जनता का विश्वास सरकार पर बढ़ा है।
आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद।
स्वास्थ्य और शिक्षा में अभूतपूर्व प्रगति।

पटना, 24 जून (राष्ट्र प्रेस)। जदयू सांसद दिलेश्वर कामैत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की जनता इस बात को भली-भांति जानती है कि पहले सूबे की स्थिति कैसी थी और आज कैसी है। आज प्रदेश में चौतरफा विकास की बयार बह रही है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाना चाहिए।

उन्होंने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि पहले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थीं। प्रदेश की ऐसी दयनीय स्थिति थी कि लोगों को खाद्य और स्वास्थ्य जैसी जरूरतों के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन, आज हालात बिल्कुल अलग हैं। आज की तारीख में बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक में सरकार ने अभूतपूर्व काम किए हैं, जिसकी तारीफ हर शख्स कर रहा है। आज की तारीख में सूबे का हर शख्स सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत है। लोगों के बीच में सरकार को लेकर विश्वास का माहौल है। पहले लोगों को सरकार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। लेकिन, आज ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज लोगों को यह विश्वास है कि अगर उनके जीवन में कोई संकट आए, तो सरकार निश्चित तौर पर उनके साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि 2005 का वो दौर आज भी सूबे की जनता नहीं भूली है, जब लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो चुका था। लोगों को ऐसा लगता था कि अब हम एक ऐसे प्रदेश में रह रहे हैं, जहां सरकार का शासन ही नहीं है। लेकिन, आज स्थिति ऐसी नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हम लोग आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने जा रहे हैं। इस चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी फिर से नीतीश कुमार को ही सौंपी जाएगी, क्योंकि उनके नेतृत्व में लगातार प्रदेश में चौतरफा विकास की बयार बह रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उनके नेतृत्व में प्रदेश में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है। अगर किसी को लगता है कि सीट शेयरिंग को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद है, तो मैं कहूंगा कि यह उनकी गलतफहमी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में विकास के क्या मुख्य क्षेत्र हैं?
बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा, और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास हुआ है।
नीतीश कुमार को कितनी बार मुख्यमंत्री बनाया गया है?
नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कई बार कार्यरत रहे हैं।
बिहार के लोग सरकार पर कितना विश्वास करते हैं?
आज बिहार के लोग सरकार पर विश्वास करते हैं और उन्हें लगता है कि सरकार संकट के समय उनके साथ खड़ी रहेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले