2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में परिवर्तन से जनता संतुष्ट है, प्रदेश की तस्वीर बदली है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में परिवर्तन से जनता संतुष्ट है, प्रदेश की तस्वीर बदली है?

सारांश

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने बिहार में पिछले 20 वर्षों में आए परिवर्तनों पर चर्चा की है। उनका मानना है कि जनता में संतोष है और प्रदेश की तस्वीर बदली है। एनडीए सरकार की वापसी का विश्वास जताते हुए उन्होंने विकास और सरकारी योजनाओं पर भी जोर दिया।

मुख्य बातें

बिहार में पिछले 20 वर्षों में हुए विकास एनडीए सरकार की वापसी का विश्वास सरकारी योजनाओं का लाभ विपक्ष के दावों का खंडन महिलाओं की पहचान के लिए उचित प्रक्रिया

पटना, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में जो परिवर्तन आया है, उससे जनता संतुष्ट है। कई ऐसी चीजें हैं जो बिहार में हैं लेकिन दिल्ली में नहीं हैं। प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

पटना में मीडिया के समक्ष बातचीत करते हुए भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने विपक्ष के बिहार के बदलाव के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वे सब मिलकर उपराष्ट्रपति भी नहीं बना पाए। यह चुनाव वास्तव में जनता जनार्दन के लिए है। जनता को देखना है कि कहां विकास हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच का समन्वय बहुत अच्छा है। सरकार अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा रही है। केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है। यहां के विकास को देखकर मैं कह रही हूं कि एनडीए की सरकार ही बनेगी।

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के वक्फ संपत्ति को हड़पने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति से जो कुछ भी आता है, उसका उपयोग केवल और केवल मुस्लिम परिवारों के कल्याण के लिए किया जाता है। सरकार ने जो नियम बनाया है, उसमें इन संपत्तियों को उचित तरीकों से लिस्टिंग करना आवश्यक है, जिससे मुस्लिम समाज को लाभ होगा। बिहार और उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक फायदा हमारे मुस्लिम परिवारों को ही मिलता है। सरकार की कोई योजना धर्म के आधार पर नहीं बनाई जाती। जो गरीब हैं, उन्हें मदद दी जाती है। ये लोग समाज को बांटने का कार्य करते हैं, लेकिन एनडीए सरकार समाज के हर वर्ग को, जो अंतिम पायदान पर खड़ा है, योजना का लाभ देती है।

भाजपा नेताओं के 'महिलाओं के चेहरा देखकर पहचान के बाद वोटिंग करने' वाले बयान पर कमलजीत सहरावत ने कहा कि किसी भी वोटर की पहचान और उसकी जांच करने का कार्य चुनाव आयोग का है। मुझे लगता है कि उनके निर्णय से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यह सही है कि महिलाओं की जांच महिला करें, लेकिन वोटिंग से पहले पहचान और चेकिंग तो होनी चाहिए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पाकिस्तान को हराने को लेकर भाजपा सांसद सहरावत ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी किसी भी मैदान पर पाकिस्तान को इस तरह हराते हैं जैसे हर देशवासी की भावना उनके अंदर समाई हो। जब हमारे सिपाही बॉर्डर पर काम करते हैं, तो वे पूरे भारत की भावना के साथ कार्य करते हैं। चाहे पुरुष टीम हो या महिला टीम, हम हमेशा विजयी होते हैं।

कांग्रेस नेताओं के राहुल गांधी को जननायक कहने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे जननायक हैं जो खुद नहीं जानते कि क्या कहें और क्या करें। बिहार में चुनाव हैं, लेकिन जननायक क्षेत्र से गायब हैं। यदि ऐसे जननायक हैं, तो उन्हें मुबारक हो। जनता को ऐसे जननायक की आवश्यकता नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में पिछले 20 वर्षों में क्या बदलाव आया है?
बिहार में पिछले 20 वर्षों में विकास की कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे प्रदेश की तस्वीर में बदलाव आया है।
कमलजीत सहरावत का मानना क्या है?
कमलजीत सहरावत का मानना है कि जनता संतुष्ट है और एनडीए की सरकार फिर से बनेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले