10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी? कांग्रेस नेताओं के दावे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी? कांग्रेस नेताओं के दावे

सारांश

बिहार में चुनावी नतीजों की गिनती के बीच कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महागठबंधन मजबूत स्थिति में है। सभी ने एक स्वर में कहा है कि लोकतंत्र की जीत होगी। क्या ये दावे सच साबित होंगे? जानिए पूरी कहानी यहाँ।

मुख्य बातें

महागठबंधन की स्थिति मजबूत है।
शुरुआती रुझान अंतिम परिणाम नहीं दर्शाते।
लोकतंत्र की जीत की उम्मीद है।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में मतगणना के दौरान राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने यह दावा किया है कि महागठबंधन एक मजबूत स्थिति में है और शुरुआती रुझानों पर भरोसा करने से पहले पूरी तस्वीर का इंतजार करना चाहिए। चुनाव के नतीजों को लेकर यूपी से लेकर पटना तक कांग्रेस नेताओं के सुर एक समान हैं कि महागठबंधन आगे है और लोकतंत्र की जीत होगी।

लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "कुछ ट्रेंड्स में महागठबंधन आगे दिखाई दे रहा है, लेकिन आप सिर्फ ट्रेंड्स पर ही क्यों ध्यान दे रहे हैं? सुबह 8 से 9 बजे के बीच जो रुझान आते हैं, वे कितने विश्वसनीय होते हैं?

भाजपा और उसकी मशीनरी कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश कर रही है और शुरुआती ट्रेंड्स को प्रभावित कर रही है। कई चैनलों पर महागठबंधन को आगे दिखाया गया है। अब देखते हैं कि लोकतंत्र कितनी मजबूती से कायम रहता है।"

पटना से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, "अभी तो शुरुआती रुझान शुरू हुए हैं। पूरी तस्वीर आने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारे सभी सहयोगी दलों ने जो मेहनत की है, वह जरूर सफल होगी और गठबंधन की सरकार बनेगी।"

पटना में ही कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी कहा, "आज जो रुझान आ रहे हैं, वे एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग हैं। आज साफ दिखाई दे रहा है कि बिहार में इंडिया ब्लॉक की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है।"

शुरुआती रुझानों के बीच कांग्रेस नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि महागठबंधन मजबूत है और अंतिम नतीजों में तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। जहां एक ओर एनडीए अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, वहीं कांग्रेस और उसका गठबंधन लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के बदलाव के संदेश का हवाला देते हुए अपनी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि महागठबंधन की स्थिरता को लेकर कांग्रेस नेताओं में विश्वास है। हालांकि, अंतिम परिणामों का इंतजार करना होगा। यह चुनाव न केवल बिहार, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या महागठबंधन वास्तव में मजबूत है?
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महागठबंधन मजबूत स्थिति में है, लेकिन वास्तविकता चुनावी नतीजों से ही स्पष्ट होगी।
शुरुआती रुझान कितने विश्वसनीय होते हैं?
शुरुआती रुझान कुछ हद तक संकेत देते हैं, लेकिन अंतिम नतीजों का इंतजार करना जरूरी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले