क्या बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है? - रविशंकर प्रसाद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है? - रविशंकर प्रसाद

सारांश

चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने एनडीए की जीत का विश्वास जताया। उन्होंने जनता की मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर दिया और कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। जानिए इस चुनावी मोड़ पर उनके क्या विचार हैं।

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है।
रविशंकर प्रसाद ने एनडीए की सरकार बनने का विश्वास जताया।
सरकार ने बिजली , रोजगार और सुविधाओं में सुधार किया है।
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
बिहार की राजनीति में नए बदलाव की संभावना है।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चुनाव आयोग ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव तारीख आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि विपक्ष का काम है सवाल उठाना, लेकिन बेबुनियाद और झूठे सवाल भी उठाए जा रहे हैं। बिहार की जनता ने एनडीए सरकार का काम देखा है और वे फिर से प्रदेश में एनडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर सरकार ने काम किया है।

उन्होंने कहा कि पटना से आठ वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इसके साथ ही अब मेट्रो सेवा भी शुरू कर दी गई है। गांव के लोगों को सस्ती बिजली मिल रही है। हर घर में बिजली पहुंच गई है। इसके साथ ही सरकार ने कर्मचारियों का मानदेय भी बढ़ा दिया है, जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

रविशंकर ने कहा कि बिहार की जनता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत प्यार करते हैं। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

बिहार चुनाव के लिए राष्ट्र प्रेस-मैट्रिज सर्वे पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह सच है, मैं इस सर्वे का अभिनंदन करता हूं, फैसले चौकाने वाले आने हैं, विपक्ष को भी पता चल जाएगा। आरजेडी हार रही है लेकिन अबकी बार कांग्रेस पार्टी साफ हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के साथ-साथ बिहार के गांव-गांव में लोकप्रिय हैं। जनता उनका काम देखती है, इसलिए वे लोकप्रिय होते जा रहे हैं। कोविड काल में प्रधानमंत्री ने फ्री में टीका लगवाया था, अब लोग याद करते हैं कि जब जनता परेशान थी तो प्रधानमंत्री ने उनकी सहायता की थी। बिहार में बोलने वाली नहीं, काम करने वाली सरकार है।

बिहार में बेरोजगारी पर भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष के लोग बेरोजगारी का मुद्दा तो उठाएंगे ही, लेकिन नीतीश सरकार ने एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कही है। बिहार के विकास में जो काम हुआ है उससे लोगों को रोजगार भी मिला है। नए उद्योग आने से भी लोगों को रोजगार मिल रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार की राजनीति में एनडीए की संभावित जीत एक महत्वपूर्ण संकेत है। राजनीतिक बयानबाजी में तेजी आई है, लेकिन जनता की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। चुनाव परिणाम न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में चुनाव कब होंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं, जिनकी तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की गई है।
रविशंकर प्रसाद ने एनडीए के बारे में क्या कहा?
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है, जनता ने सरकार का काम देखा है।
बिहार में रोजगार की स्थिति क्या है?
नीतीश सरकार ने एक करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया है और नए उद्योग आ रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले