बिहार में लाभार्थियों के खातों में 1,100 रुपए का ट्रांसफर, क्या पीएम मोदी और नीतीश कुमार का आभार जताया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार में लाभार्थियों के खातों में 1,100 रुपए का ट्रांसफर, क्या पीएम मोदी और नीतीश कुमार का आभार जताया गया?

सारांश

बिहार में 1 करोड़ 11 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि का ट्रांसफर हुआ है। इस योजना के तहत लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की है और पीएम मोदी व नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है। जानें इस फैसले के पीछे की कहानी और लाभार्थियों की प्रतिक्रियाएं।

मुख्य बातें

बिहार सरकार द्वारा 1,100 रुपए का ट्रांसफर किया गया।
1 करोड़ 11 लाख लाभार्थियों को मिला लाभ।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा।
लाभार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।
डीबीटी प्रणाली से लाभ सीधे खातों में पहुंचे।

जमुई/वैशाली, 11 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के अंतर्गत 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1227.27 करोड़ रुपए की पेंशन राशि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी। इस निर्णय पर जमुई में लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की। लाभार्थी महिलाओं ने पेंशन राशि में वृद्धि के लिए बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया।

लाभार्थी प्रमिला देवी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और बिहार सरकार का आभार जताती हूं, जिन्होंने पेंशन की राशि बढ़ाई। इससे हमें आर्थिक रूप से काफी लाभ होगा। हम सरकार के इस फैसले से बहुत खुश हैं।

मंजू देवी ने कहा, "पेंशन बढ़ाने के इस निर्णय के लिए मैं पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करती हूं। इस राशि में वृद्धि से हमें बहुत लाभ होगा और हम अपनी आवश्यकताएं पूरी कर सकेंगे।"

एक अन्य लाभार्थी जसोला देवी ने कहा कि यह सरकार का अच्छा कदम है कि उन्होंने पेंशन राशि को बढ़ाया। सरकार हमारे हित में फैसले लेती रहे और इस पैसे से हमें दवाइयां खरीदने में आसानी होगी।

एक अन्य लाभार्थी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि में वृद्धि के फैसले से मैं बहुत खुश हूं।

प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को डीबीटी के माध्यम से सभी लाभार्थियों के खातों में 1,100 रुपए ट्रांसफर किए हैं। मेरा मानना है कि इस राशि के बढ़ने से न केवल लाभार्थियों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि इससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। बिहार सरकार लोगों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिससे लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। बिहार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।"

उधर, वैशाली में एक लाभार्थी ने ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ से मिले लाभ पर खुशी जाहिर की। लाभार्थी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि मैंने इस योजना के माध्यम से अपना बैंक खाता खुलवाया था। बाद में मुझे 1,500 रुपए भी मिले। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो आर्थिक रूप से उन्हें सशक्त बनाने में मदद करेगा। इस तरह के कदम से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और यह अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण है।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार सरकार ने पेंशन राशि क्यों बढ़ाई?
बिहार सरकार ने लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पेंशन राशि में वृद्धि की है।
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर क्या है?
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) एक सरकारी योजना है, जिसमें लाभ राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
लाभार्थियों की प्रतिक्रिया क्या है?
लाभार्थियों ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की है और पीएम मोदी और नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 मिनट पहले
  2. 18 मिनट पहले
  3. 18 मिनट पहले
  4. 31 मिनट पहले
  5. 33 मिनट पहले
  6. 45 मिनट पहले
  7. 48 मिनट पहले
  8. 57 मिनट पहले