4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में ठंड ने लोगों को ठिठुराया? गयाजी में 4.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़का

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में ठंड ने लोगों को ठिठुराया? गयाजी में 4.1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़का

सारांश

बिहार में ठंड का कहर जारी है। गयाजी में तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। क्या ठंड से राहत मिलेगी? जानिए इस रिपोर्ट में।

मुख्य बातें

गयाजी में तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।
पटना में स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं।
राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।
अगले दिनों में मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं।
बिहार के विभिन्न जिलों में ठंड का असर जारी है।

पटना, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। नए साल का आगमन होने के बावजूद बिहार में लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में धूप के न निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो गया है।

पटना मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को गयाजी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि भागलपुर के सबौर में 4.6 डिग्री सेल्सियस और पटना में 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राज्य का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहा। दरभंगा में भीषण शीत दिवस और छपरा एवं वाल्मीकिनगर में शीत दिवस का अनुभव किया गया।

गुरुवार को पटना में दोपहर के बाद धूप निकली, लेकिन तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं हुई। उत्तर और दक्षिण बिहार के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में कमी आई। अगले पांच से सात दिनों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, इसलिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अंतर की उम्मीद नहीं है।

राज्य के दक्षिण, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य भागों में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। पटना में ठंड के चलते जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में 8वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। 8वीं कक्षा से ऊपर की कक्षाएं पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच संचालित करने के आदेश दिए गए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी बाधित किया है। ठंड के कारण स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है, जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है। कुल मिलाकर, यह स्थिति न केवल राज्य के लिए, बल्कि देश के अन्य हिस्सों के लिए भी चिंताजनक है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में ठंड का तापमान कितना घटा है?
गयाजी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
ठंड के कारण स्कूलों में क्या बदलाव हुआ है?
पटना में 8वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
क्या अगले दिनों में तापमान में बदलाव होगा?
अगले पांच से सात दिनों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले