राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी सीटों पर जीत हासिल की, सम्राट चौधरी ने दी बधाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी सीटों पर जीत हासिल की, सम्राट चौधरी ने दी बधाई

सारांश

बिहार की राज्यसभा चुनावों में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास नीति की जीत बताया। उनके अनुसार, यह एनडीए के विधायकों की एकजुटता का परिणाम है।

मुख्य बातें

एनडीए ने सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की।
सम्राट चौधरी ने विधायकों की एकजुटता की सराहना की।
नीतीश कुमार का विकास के प्रति योगदान महत्वपूर्ण है।
भाजपा और जेडीयू के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
राज्यसभा में नए सदस्य अनुभव का लाभ देंगे।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव के परिणामों की घोषणा हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सभी पांच सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी उम्मीदवारों की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुशासन और न्याय के साथ विकास की नीति की जीत है। उन्होंने एनडीए के सभी विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने एकजुट होकर उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विधायकों ने अपनी पार्टी, एनडीए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए वोट दिया है। यह उनकी एनडीए के प्रति निष्ठा और बिहार के विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे पांच बार विधायक और बिहार में एनडीए सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे हैं। बिहार के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे हमेशा जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विधानसभा के बाद अब वे उच्च सदन राज्यसभा की गरिमा को और बढ़ाने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने बिहार के विकास को नई दिशा दी है। 2005 से पहले के जंगलराज वाले बिहार को अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने तेजी से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। नीतीश कुमार के लंबे संसदीय अनुभव का लाभ अब राज्यसभा को भी मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय के पुरोधा स्व. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भी पुनः राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनके राजनीतिक अनुभव का राज्यसभा को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने शिवेश राम के राज्यसभा सदस्य बनने पर भी शुभकामनाएं दी।

चौधरी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर राजनीति करती है। शिवेश राम का राज्यसभा के लिए चुना जाना इसका जीवंत उदाहरण है।

घोषित परिणामों के अनुसार, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इनमें स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर शामिल हैं। वहीं, भाजपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार ने जीत दर्ज की। इसके अलावा, एनडीए सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएमएल) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव जीतने में सफल रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बिहार के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने कितनी सीटें जीतीं?
एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसकी बधाई दी?
उन्होंने एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का योगदान क्या है?
नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हैं।
एनडीए में कौन-कौन शामिल है?
एनडीए में भाजपा, जेडीयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले