28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार में एनडीए की सफलता: भाजपा नेताओं ने मोदी नेतृत्व और विकास को बताया श्रेय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार में एनडीए की सफलता: भाजपा नेताओं ने मोदी नेतृत्व और विकास को बताया श्रेय

सारांश

भाजपा नेताओं ने बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों को एनडीए की नीतियों और मोदी के नेतृत्व का प्रमाण माना है। उनका मानना है कि जनता का विश्वास मोदी सरकार में है, जो विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

मुख्य बातें

एनडीए की जीत को मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया गया।
कांग्रेस के नेताओं की आलोचना की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जनता का विश्वास एनडीए की नीतियों में है।
भाजपा का मानना है कि ये नतीजे विकास के प्रति जनता की सकारात्मक सोच को दर्शाते हैं।

नई दिल्ली, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के परिणामों को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का नतीजा बताया है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की लगातार शानदार जीत हो रही है।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को हार्दिक बधाई। बिहार की जनता को इस राज्यसभा चुनाव में पूर्ण विजय का अभिनंदन। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जो विश्वास है, ये उसी का परिणाम है।"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के नेता जो देशविरोधी रवैया अपना रहे हैं, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनके बाद ये नतीजे दिखाते हैं कि उनके कार्यकर्ता भी उनसे नाखुश हैं।"

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "सभी लोगों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट दिया है। कांग्रेस की गतिविधियों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आज सभी का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए में है।"

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "एनडीए की ओर से सम्पूर्ण विजय देशभर में हो रही है। 'बाबा' राहुल के रहते देश का यही हाल होगा। वे पूरी दुनिया की बातें करते हैं, लेकिन अपनी पार्टी का भी ध्यान नहीं रखते। आज देशवासियों ने बता दिया है कि उनका विश्वास किसमें है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो बिहार से हैं, उनके आने से एक नया उत्साह पैदा हुआ है।

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "ये चुनाव हैं। चुनाव में व्यक्तियों को अपनी मर्जी से वोट डालने का अधिकार है। यदि कोई पार्टी अपने विधायकों को नहीं संभाल पा रही है, तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। अन्य दलों के नेताओं ने हमारे उम्मीदवारों को वोट दिया, इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए।"

दिल्ली सरकार के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा, "क्लीन स्वीप होना ही था। पूरा देश सनातनी है और रहेगा। अब अगली बारी बंगाल की है।"

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा, "देश के विभिन्न क्षेत्रों में एनडीए का आगे बढ़ना इस सरकार की नीतियों और हमारे नेतृत्व की स्वीकृति को दर्शाता है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि यह दर्शाता है कि कैसे नीतियों और नेतृत्व पर जनता की राय चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकती है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनडीए की जीत का मुख्य कारण क्या है?
एनडीए की जीत का मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता का विश्वास बताया जा रहा है।
भाजपा नेताओं का क्या कहना है?
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत एनडीए की नीतियों और मोदी के नेतृत्व का प्रतिफल है।
कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया क्या थी?
कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया में कहा गया है कि उनके कार्यकर्ता भी उनसे नाखुश हैं।
इस चुनाव के नतीजे क्या दर्शाते हैं?
ये नतीजे यह दर्शाते हैं कि जनता का विश्वास एनडीए में है और वे विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा सांसदों ने क्या कहा?
भाजपा सांसदों ने कहा कि सभी ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट दिया है और उनका विश्वास मोदी में है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले