क्या भाजपा के लोग हर श्रेय को लूटना चाहते हैं? : अखिलेश यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा के लोग हर श्रेय को लूटना चाहते हैं? : अखिलेश यादव

सारांश

अखिलेश यादव ने शुभांशु शुक्ला को बधाई देते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है कि वे हर श्रेय को लूटना चाहते हैं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एकजुटता की अपील की है।

मुख्य बातें

अखिलेश यादव ने शुभांशु शुक्ला को बधाई दी।
भाजपा पर हर श्रेय लूटने का आरोप।
सपा का लक्ष्य गरीबों और वंचितों की भलाई।
पीडीए का संगठन न्याय की मांग करता है।
2027 के चुनाव में एकजुटता की आवश्यकता।

लखनऊ, २५ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा से पूरे देश का मान बढ़ाया है। लेकिन, भाजपा के लोग हर श्रेय को हड़पना चाहते हैं।

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इसके लिए शुभांशु ने कितनी मेहनत की होगी। भाजपा वाले दावा कर रहे हैं कि सबसे पहले हमारे भगवान हनुमान अंतरिक्ष गए। ये भाजपा वाले एस्ट्रोनॉमी में नहीं, बल्कि एस्ट्रोलॉजी में विश्वास करते हैं। अगर शुभांशु से मुलाकात होगी तो इस पर चर्चा करेंगे। मैं कहता हूं कि हमारे सभी भगवान अंतरिक्ष में ही निवास करते हैं।

अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल द्वारा दोबारा लिखी गई चिट्ठी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चिट्ठी को कोई और लिखवा रहा है। सुना है कि पूजा पाल से कोई डिप्टी सीएम चिट्ठी लिखवा रहे हैं। इसमें कोई बंसल भी शामिल है, जो इस साजिश का हिस्सा लगता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर २०२७ के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की अपील की।

सपा के मुखिया ने कहा कि न चलेगी हकमारी, न मतमारी, इस बार पीडीए सरकार हमारी। उन्होंने विश्वास जताया कि पीडीए की एकजुटता के बल पर सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में पुनः प्रवेश करेगी। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य गरीबों, किसानों और वंचितों की खुशहाली लाना है।

उन्होंने जोर दिया कि सपा की लड़ाई सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए है। वर्तमान सरकार में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के लोगों का सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार आरक्षण को समाप्त करने और संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही है। हक मारा जा रहा है। आरक्षण खत्म किया जा रहा है। अब हम सब मिलकर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की नई परिभाषा देते हुए इसे 'पीड़ित, दुखी और अपमानित' लोगों का संगठन बताया। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग आज सबसे अधिक अन्याय और भेदभाव का सामना कर रहे हैं। पीडीए को न्याय तभी मिलेगा, जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अखिलेश यादव ने शुभांशु शुक्ला को क्यों बधाई दी?
उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को देश का सम्मान बढ़ाने वाला बताया।
भाजपा पर अखिलेश यादव के आरोप क्या हैं?
अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा हर श्रेय को लूटना चाहती है।
सपा का लक्ष्य क्या है?
सपा का उद्देश्य गरीबों, किसानों और वंचितों की खुशहाली लाना है।
पीडीए का क्या अर्थ है?
पीडीए का अर्थ है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक।
अखिलेश यादव का 2027 चुनाव पर क्या कहना है?
उन्होंने भाजपा को हराने के लिए एकजुटता की अपील की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले