किरिट सोमैया ने अमरावती घटना को बांग्लादेशी षड्यंत्र करार दिया
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, १५ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के नेता किरिट सोमैया ने अमरावती की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे बांग्लादेशी षड्यंत्र का एक हिस्सा बताया।
उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। इससे पहले नासिक में भी कॉरपोरेट जिहाद की घटनाएँ देखी गई थीं। अब अमरावती में १६-१७ साल की लड़कियों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। इस मामले में अब तक दो दर्जन से अधिक परिवारों ने हमारे पास शिकायत की है।
उन्होंने आगे कहा कि यह साजिश अमरावती और नागपुर की लड़कियों को फंसाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, ऐसी स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर एसआईटी गठित करने की मांग की है।
किरिट सोमैया ने बताया कि इस घटना के बाद चेंबूर में भी पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो १०-१२ साल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में यह निर्णय लिया है कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि इन आरोपियों को १० साल तक सलाखों के पीछे रखा जाए। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
किरिट सोमैया ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन मामलों की निंदा करने के बजाय कांग्रेस