18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

किरिट सोमैया के निवास के बाहर आग लगाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
किरिट सोमैया के निवास के बाहर आग लगाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

सारांश

मुंबई में भाजपा नेता किरीट सोमैया के कार्यालय के बाहर आग लगाने की कोशिश हुई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मुख्य बातें

किरिट सोमैया के कार्यालय के बाहर आग लगाने का प्रयास हुआ।
पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है।
सोमैया ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

मुंबई, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरिट सोमैया के निवास/कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर आग लगाने का प्रयास हुआ है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस आयुक्त को एक लिखित शिकायत भेजी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 और 6 अप्रैल की रात 1 बजे की है। एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर बोर्ड के पास पेट्रोल या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ को डालकर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, आग फैलने से पहले ही उसे बुझा दिया गया। साथ ही, सुरक्षा बलों को देखकर वह व्यक्ति वहां से भाग निकला।

किरिट सोमैया ने इस संबंध में मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को शिकायत दी है। उन्होंने कहा, "5 अप्रैल की रात कोई आया और मेरे घर/ऑफिस के पास लगे बोर्ड पर पेट्रोल या समान डालकर आग लगाने की कोशिश की। जब तक ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कमांडो वहां पहुंचे, तब तक वह व्यक्ति भाग चुका था।"

सोमैया ने बताया कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षा मुहैया कराई गई है और उनके निवास व कार्यालय पर 24 घंटे सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं। घटना के समय मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत स्थिति को काबू में कर लिया, हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही आग काफी हद तक बुझ चुकी थी।

सोमैया ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और शिकायत के साथ संबंधित फोटो भी प्रस्तुत किए हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी समीक्षा की जा रही है ताकि जल्दी से जल्दी अज्ञात आरोपी तक पहुंचा जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किरिट सोमैया के निवास पर आग लगाने का प्रयास कब हुआ?
यह घटना 5 और 6 अप्रैल की रात 1 बजे हुई।
किरिट सोमैया ने पुलिस को क्या शिकायत दी?
उन्होंने आग लगाने के प्रयास पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के समय सुरक्षा के लिए कौन तैनात था?
सीआईएसएफ के जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है।
किरिट सोमैया ने सुरक्षा के लिए क्या कहा?
उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षा मिली है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले