20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनडीए को मिला हर वोट 'महाठगबंधन' की ताबूत का कील बनेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनडीए को मिला हर वोट 'महाठगबंधन' की ताबूत का कील बनेगा?

सारांश

बिहार चुनाव में भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 160 सीटों के दावे का समर्थन किया। महाठगबंधन के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए आलोक ने महिलाओं के मतदान को महत्वपूर्ण बताया। क्या ये चुनाव एनडीए के लिए ऐतिहासिक साबित होगा?

मुख्य बातें

एनडीए को 160 सीटों की उम्मीद है।
महिलाओं ने मतदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
महाठगबंधन के दावों पर भाजपा का सख्त जवाब।
सुप्रीम कोर्ट का आवारा कुत्तों के मुद्दे पर आदेश।
तेजस्वी यादव की स्थिति संदिग्ध।

पटना, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव में एनडीए को 160 सीटें जीतने का दावा किया है। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने शनिवार को शाह के बयान का समर्थन किया।

अजय आलोक ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "प्रथम चरण का जिस तरह से मतदान हुआ है, उससे यह स्पष्ट होता है कि 160 सीटें हमें प्राप्त होंगी, इस पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। इस बार एनडीए की अभूतपूर्व आंधी भी आ सकती है, जिससे 2010 का पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है।"

अजय आलोक ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के महागठबंधन के सरकार बनने के दावे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पहली बात यह है कि चोरों का समूह विकास नहीं कर सकता। दूसरी बात, 'न धूल, न आंधी, कांग्रेस को डूबा गया उधार का गांधी' ये बातें भी कांग्रेसी समझ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कहते हैं, वो जमीन पर भी दिखता है। यही कारण है कि इस बार महिलाओं ने बड़े उत्साह से मतदान किया है। इस बार हर वोट महाठगबंधन के ताबूत की कील बनेगा।"

अजय आलोक ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन के पहले राजद कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट किए जाने और उसमें तेजस्वी को भावी मुख्यमंत्री बताए जाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "14 नवंबर को सब स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री तो दूर की बात है, इस बार वो शायद विपक्ष के नेता भी नहीं बन पाएं। उन्हें अपनी सीट बचा लेना ही बहुत है।"

तेज प्रताप यादव के एनडीए के साथ जाने की चर्चाओं पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "यह सियासी गपबाजी है, जिस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।"

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी टिप्पणी की, जिसमें आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से दूर रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है। नगरपालिका को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, चाहे वो कोई भी नगरपालिका हो। कुत्तों को सार्वजनिक स्थलों से दूर रखना चाहिए और सभी को एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगाना चाहिए।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली है, जो कि एनडीए के लिए शुभ संकेत है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में एनडीए की क्या स्थिति है?
एनडीए को 160 सीटें जीतने का दावा किया गया है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
महाठगबंधन के दावों पर भाजपा का क्या कहना है?
भाजपा प्रवक्ता ने महाठगबंधन के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि चोरों का समूह विकास नहीं कर सकता।
तेजस्वी यादव की स्थिति क्या है?
तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कम दिखाई देती है, उनकी सीट बचाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले