10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा, देश और भविष्य का ध्यान रखा जाएगा: किरेन रिजिजू?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा, देश और भविष्य का ध्यान रखा जाएगा: किरेन रिजिजू?

सारांश

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत और केंद्रीय बजट 2026 के लिए किरेन रिजिजू का महत्वपूर्ण बयान। क्या यह बजट देश के भविष्य को ध्यान में रखेगा? जानिए इस सफल गठबंधन का महत्व और आने वाले बजट के बारे में क्या कहा गया।

मुख्य बातें

महायुति ने बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में जीत हासिल की।
केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।
हर निर्णय सोच-समझकर लिया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बजट का विशेष महत्व है।
शिवसेना उद्धव गुट का गठबंधन पीछे रह गया।

मुंबई, 22 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित महाराष्ट्र के अन्य नगर निगमों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस जीत पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूती से कार्यरत है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की जीत प्रधानमंत्री मोदी तथा राज्य में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई है। अब अजित पवार के शामिल होने से इस गठबंधन को जनता ने बहुत सराहा है।"

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने विजय प्राप्त की है। बीएमसी चुनाव की बात करें तो यहां कुल 227 सीटें हैं, जिनमें महायुति (भाजपा और शिंदे गुट) ने कुल 118 सीटें जीती हैं, जो बीएमसी में बहुमत के आंकड़े से चार सीटें ज्यादा हैं। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एमएनएस का गठबंधन काफी पीछे रह गया।

केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, "संसद सत्र 28 जनवरी से प्रारंभ होगा और बजट 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हर बजट महत्वपूर्ण होता है, जो समाज, देश और उसके भविष्य का ध्यान रखता है। किसी भी सरकारी कार्य में कोई कमी नहीं है। हर निर्णय सोच-समझकर लिया जाता है और लागू किया जाता है।"

किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से सरकार हर निर्णय सोच-समझकर लेती है। इसमें कोई संदेह नहीं है। चाहे आप बजट देखें या कोई योजना, हर चीज पर सरकार सोच-समझकर निर्णय लेती है।

हालांकि, उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया पर कोई जवाब नहीं दिया और कहा, "अभी हम इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। समय आने दीजिए, तब इसका जवाब दिया जाएगा।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केंद्रीय बजट 2026 में क्या महत्वपूर्ण होगा?
केंद्रीय बजट 2026 में समाज और देश के भविष्य का ध्यान रखा जाएगा, और यह निर्णय सोच-समझकर लिए जाएंगे।
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की जीत का क्या महत्व है?
यह जीत भाजपा-शिवसेना गठबंधन की ताकत को दर्शाती है और भाजपा की स्थिति को मजबूत करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले