बुलंदशहर : जेवर के निकट पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, नैनू मावी घायल
सारांश
Key Takeaways
- मुठभेड़ में नैनू मावी घायल हुआ।
- पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया।
- बदमाश पर हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है।
- चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
- पुलिस की त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण रही।
बुलंदशहर, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। जेवर के समीप शुक्रवार को पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि थाना सिकंदराबाद की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इसका पीछा किया और बदमाश खुद को घिरा हुआ पाकर फिसलकर गिर गया।
सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप उसे पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान निवेश उर्फ नैनू मावी पुत्र अमरजीत के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह होली के दिन हुए अनिल मावी हत्याकांड में साजिशकर्ता था। इसके अलावा, वह गौतमबुद्धनगर में भी वांछित था।
सीओ ने कहा कि बदमाश के पास से बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की है और यह सिकंदराबाद थाने से चुराई गई थी। उसके पास एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी मिला है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है और इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ज्ञात हो कि 18 मार्च को मथुरा में भी पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश का एनकाउंटर किया था। इस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया था।
इससे पूर्व, 27 फरवरी को आगरा में यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ था।