19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चमोली में धौली गंगा की झील से कितना बढ़ा खतरा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चमोली में धौली गंगा की झील से कितना बढ़ा खतरा?

सारांश

उत्तराखंड के चमोली जिले में धौली गंगा नदी में नई झील बन गई है, जिससे खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेजा है। सभी की नजर इस खतरे पर है।

मुख्य बातें

चमोली में धौली गंगा नदी में झील का निर्माण प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया विशेषज्ञों की टीम का निरीक्षण जल निकासी की योजना स्थानीय निवासियों की चिंता

चमोली, १ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप का संकेत मिल रहा है। जिले के तपोवन के ऊपर धौली गंगा नदी में एक झील बनने की जानकारी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

सैटेलाइट इमेज में झील बनने की पुष्टि होते ही जिलाधिकारी (डीएम) गौरव कुमार ने शनिवार सुबह आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ और विशेषज्ञों की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।

डीएम गौरव कुमार ने बताया कि झील के आकार और संभावित खतरे का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों को भेजा गया है, ताकि समय रहते झील के पानी की निकासी की व्यवस्था की जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

चमोली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, दिनांक १ नवंबर २०२५ को झील बनने की सूचना प्राप्त होने के बाद उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चमोली, अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग ज्योतिर्मठ, और स्थानीय राजस्व उप निरीक्षक की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, तमकनाला क्षेत्र में मलबे के कारण धौली गंगा नदी का प्रवाह आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया है, जिससे नदी में एक झील का निर्माण हो गया है। वर्तमान में झील की लंबाई लगभग ३०० मीटर, चौड़ाई करीब ६० मीटर और गहराई करीब ३ मीटर बताई जा रही है।

फिलहाल नदी का जल प्रवाह करीब १५ मीटर क्षेत्र में हो रहा है। स्थिति को नियंत्रण में रखने और पानी के दबाव को कम करने के लिए मशीनें तैनात कर दी गई हैं। जलधारा के प्रवाह को ३० मीटर तक चौड़ा करने का कार्य जारी है, जिससे झील के आकार में कमी आएगी और नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बहाल किया जा सकेगा।

प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन दल लगातार झील के आकार और जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धौली गंगा में झील बनने का कारण क्या है?
झील बनने का मुख्य कारण मलबे के कारण नदी का प्रवाह आंशिक रूप से अवरुद्ध होना है।
प्रशासन ने इस स्थिति का सामना कैसे किया?
प्रशासन ने विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का आकलन और जल निकासी की योजना बनाई है।
झील का आकार कितना है?
वर्तमान में झील की लंबाई लगभग ३०० मीटर, चौड़ाई करीब ६० मीटर और गहराई लगभग ३ मीटर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले