1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति की समीक्षा: सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति की समीक्षा: सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

सारांश

चारधाम यात्रा के मद्देनजर, सचिव खाद्य ने गैस और ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सभी जनपदों के अधिकारी शामिल हुए और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

मुख्य बातें

चारधाम यात्रा के दौरान गैस और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
सचिव खाद्य ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
शादी-विवाह सीजन के कारण गैस की मांग में वृद्धि का ध्यान रखा जाएगा।
तेल कंपनियां निर्धारित मानकों के अनुसार आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

देहरादून, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आगामी चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन और शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को घरेलू और वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति के साथ-साथ डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक में राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल कंपनियों के प्रतिनिधि और सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारी शामिल हुए। सचिव खाद्य ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सामान्य जनता को गैस के संबंध में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में सचिव, खाद्य आनंद स्वरूप ने प्रदेश में ईंधन आपूर्ति की स्थिति का गहन विश्लेषण करते हुए आगामी चारधाम यात्रा के संदर्भ में आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही, पर्यटन और शादी-विवाह के सीजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति को और बेहतर बनाया जाएगा।

समीक्षा के दौरान सचिव ने सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर फीडबैक लिया। जनपदों से कई परिचालन संबंधी समस्याएं जैसे गैस की मौसमी मांग में वृद्धि, शादी-विवाह सीजन के कारण वाणिज्यिक सिलेंडरों का अधिक उपयोग, परिवहन और वितरण में चुनौतियों के साथ ही कुछ स्थानों पर एजेंसियों के बीच समन्वय की आवश्यकता जैसे मुद्दे उठाए गए। सचिव खाद्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही की जाए।

तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि वे सभी एजेंसियों के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनपदों से प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर आपूर्ति प्रणाली को सुचारू बनाए रखा जाएगा।

सचिव, खाद्य ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि वे सभी जनपदों में गैस एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय करके समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करें और किसी भी समस्या के उत्पन्न होने पर तुरंत समाधान करें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारियों से भी कहा कि वे अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करें।

साथ ही, सचिव ने चारधाम यात्रा के संदर्भ में सभी संबंधित विभागों और तेल कंपनियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए ताकि यात्रा मार्गों और प्रमुख पड़ावों पर ईंधन और गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। बैठक में अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती, कृष्ण कुमार गुप्ता, स्वर्ण सिंह, पंकज अंबलढगे, जेएल प्रसन्ना आदि उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे श्रद्धालुओं को कोई भी कठिनाई न हो। यह निर्णय न केवल यात्रा के सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चारधाम यात्रा के दौरान गैस आपूर्ति की स्थिति कैसे होगी?
सचिव खाद्य ने निर्देश दिया है कि यात्रा के दौरान गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
क्या शादी-विवाह सीजन में गैस की उपलब्धता पर असर पड़ेगा?
सचिव ने कहा है कि शादी-विवाह सीजन के दौरान भी गैस की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी।
बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?
बैठक में राज्य स्तरीय समन्वयक, तेल कंपनियों के प्रतिनिधि और जिला पूर्ति अधिकारी शामिल हुए।
सचिव खाद्य ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?
सचिव ने सभी अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने और निगरानी रखने के लिए कहा।
क्या ईंधन की आपूर्ति में कोई समस्या आ सकती है?
सचिव खाद्य ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई समस्या न आए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले