क्या छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने तीन इनामी नक्सलियों को ढेर किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने तीन इनामी नक्सलियों को ढेर किया?

सारांश

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में तीन इनामी माओवादी, जिनमें एक महिला भी शामिल है, मारे गए। यह कार्रवाई इलाके में सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बातें

सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में तीन इनामी नक्सलियों को मारा।
महिला माओवादी का नाम बूस्की नुप्पों है।
सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।
यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की ठोस नीति का संकेत है।
मुठभेड़ में तीनों माओवादी स्थानीय हत्याओं में शामिल थे।

रायपुर, 18 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल से प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 12 लाख रुपए के इनामी तीन माओवादी मारे गए, जिनमें एक महिला माओवादी भी शामिल है। दोनों मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान 5 लाख की इनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों (35) मारी गई। वह मलांगीर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य (एसीएम) थी और सुकमा एवं दंतेवाड़ा में दर्ज 9 गंभीर मामलों की आरोपी थी।

इसके पास से 315 बोर की रायफल, रायफल के कारतूस, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन रॉड, पिट्ठू बैग, बारूद, रेडियो, बंडा, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी की टीम ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें यह सफलता मिली।

वहीं, बीजापुर जिले की मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ 17 सितंबर को हुई। बीजापुर के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में भी माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो इनामी माओवादी ढेर कर दिए गए। ये दोनों हाल ही में ग्रामीणों और एक शिक्षादूत की हत्या में शामिल थे।

मारे गए माओवादियों की पहचान रघु हपका (33) के रूप में हुई है। इसके ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। दूसरे माओवादी की पहचान सुक्कु हेमला (32) के रूप में हुई है, जो बीजापुर थाना का रहने वाला था। इसके ऊपर 2 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

इनके पास से 303 की रायफल, मैग्जीन, जिंदा कारतूस, बीजीएल लांचर, सेल, बैटरी, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, पिट्ठू बैग, माओवादी वर्दी, दवाइयां और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है।

बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा 202 एवं 205 की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन में इन दोनों इनामी माओवादियों को समाप्त किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ ठोस नीति का भी संकेत देती हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुरक्षा बलों के द्वारा कितने नक्सली मारे गए?
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में कुल तीन इनामी नक्सलियों को ढेर किया।
इन माओवादी नक्सलियों पर कितने इनाम थे?
इन माओवादी नक्सलियों पर कुल 12 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।
क्या बरामद किया गया?
सुरक्षा बलों ने इन मुठभेड़ों में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दस्तावेज बरामद किए हैं।
कौन से प्रमुख अधिकारी इस ऑपरेशन में शामिल थे?
ऑपरेशन में सुकमा के एसपी किरण चव्हाण और बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 मिनट पहले
  2. 24 मिनट पहले
  3. 28 मिनट पहले
  4. 33 मिनट पहले
  5. 33 मिनट पहले
  6. 35 मिनट पहले
  7. 40 मिनट पहले
  8. 53 मिनट पहले