5 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हम भी खिलाड़ी हैं, लेकिन राजनीति में शतरंज खेलते हैं : सीएम देवेंद्र फडणवीस?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हम भी खिलाड़ी हैं, लेकिन राजनीति में शतरंज खेलते हैं : सीएम देवेंद्र फडणवीस?

सारांश

नागपुर में आयोजित 'नागरी सम्मान सोहला' में सीएम फडणवीस ने दिव्या देशमुख को 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दिव्या ने विश्व कप जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता राजनीति और खेल में समानांतर शतरंज खेलने की बात को उजागर करती है।

मुख्य बातें

दिव्या देशमुख ने 2023 में फिडे महिला विश्व कप जीता।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें 3 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया।
दिव्या ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
दिव्या देशमुख को महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
राजनीति और खेल के क्षेत्र में समानांतर सफलता की आवश्यकता है।

नई दिल्ली, 2 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को 'नागरी सम्मान सोहला' समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिडे महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला दिव्या देशमुख को सम्मानित किया। उन्हें सीएम फडणवीस ने 3 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार दिए।

सीएमओ महाराष्ट्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि भव्य 'नागरी सम्मान सोहला' समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों 2025 फिडे महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम भी शतरंज के खिलाड़ी हैं, लेकिन हम शतरंज राजनीति में खेलते हैं। राजनीति में शतरंज खेलते वक्त हम भी नॉकआउट करते हैं और चेकमेट करते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में दिव्या के अभिनंदन का प्रस्ताव पारित किया गया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिव्या देशमुख ने भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया और विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती, इसीलिए आज उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने 19 साल की एक लड़की को तीन करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया है, जिसने भारत की पहली ग्रैंडमास्टर महिला बनकर इतिहास रच दिया है और सही मायनों में भारत को भविष्य में उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दिव्या देशमुख विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारत का नाम ऊंचा करेंगी। अब तक शतरंज में चीनी महिलाओं का दबदबा था, लेकिन इस बार भारत की दोनों प्रतियोगी फाइनल प्रतियोगिता में पहुंचीं।

उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ मत है कि महाराष्ट्र में मराठी सीखी जानी चाहिए। हमने इसे अनिवार्य कर दिया है। मैं भारतीय भाषाओं का विरोध करने और अंग्रेजी भाषाओं को नीचा दिखाने की मानसिकता के खिलाफ हूं।

इस मौके पर महाराष्ट्र के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधान पार्षद डॉ. परिणय फुके और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे युवा प्रतिभाएँ भारत की पहचान को नया आयाम दे रही हैं। दिव्या देशमुख की सफलता राजनीति के लिए प्रेरणा है और यह बताती है कि खेल और राजनीति का आपस में गहरा संबंध हो सकता है।
RashtraPress
5 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिव्या देशमुख को कब सम्मानित किया गया?
दिव्या देशमुख को 2 अगस्त 2023 को 'नागरी सम्मान सोहला' समारोह में सम्मानित किया गया।
दिव्या देशमुख ने कौन सा विश्व कप जीता?
दिव्या देशमुख ने फिडे महिला विश्व कप जीता।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिव्या को कितना पुरस्कार दिया?
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिव्या को 3 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया।
दिव्या की उम्र क्या है?
दिव्या देशमुख की उम्र 19 वर्ष है।
क्या दिव्या देशमुख भविष्य में और प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी?
हां, सीएम फडणवीस ने कहा कि दिव्या देशमुख भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारत का नाम ऊंचा करेंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले