27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएम रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली की तीन विधानसभाओं में 300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएम रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली की तीन विधानसभाओं में 300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली की तीन विधानसभाओं में 300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ कर एक नई शुरुआत की है। यह परियोजनाएं सड़कें, पार्क, पानी, और अन्य सुविधाएं प्रदान करेंगी। जानिए इन विकास कार्यों के पीछे की कहानी और इसका महत्व।

मुख्य बातें

300 करोड़ रुपए का विकास कार्य शुरू हुआ है।
सड़कें, नालियां और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार होगा।
बदरपुर, संगम विहार और देवली में कई नई सुविधाएं मिलेंगी।
सरकार ने पारदर्शिता का आश्वासन दिया है।
यह विकास कार्य जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

नई दिल्ली, २५ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दक्षिण दिल्ली के तीन विधानसभा क्षेत्रों बदरपुर, संगम विहार और देवली में ३०० करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केवल बजट का आंकड़ा नहीं, बल्कि दक्षिण दिल्ली के समग्र परिवर्तन का संकल्प है। इन विकास कार्यों में सड़कें, नालियां, ड्रेनेज सिस्टम, पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट, पार्क, डिस्पेंसरी और बारातघर की सुविधा शामिल हैं।

इन विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं में दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, विधायक चंदन कुमार चौधरी, कई निगम पार्षद व गणमान्य जन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बदरपुर विधानसभा में ८५ करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह वर्षों से प्रतीक्षित बदलाव की शुरुआत है। ओखला लैंडफिल को समाप्त करने के लिए सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है और क्षेत्र की जनता इस परिवर्तन की प्रत्यक्ष साक्षी बनेगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाएगी, सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी होंगी, और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार बदरपुर को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और दिल्ली का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने संगम विहार विधानसभा में ११५ करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह उन वर्षों पुराने प्रश्नों का उत्तर है जो संगम विहार की जनता पूछती रही कि 'हमारी बारी कब आएगी?' उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने संगम विहार को टूटी सड़कें, ओवरफ्लो सीवर, गंदा पानी और अधूरे वादे दिए, लेकिन अब सरकार हर संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत सड़कों का व्यापक पुनर्निर्माण, मजबूत सीवर एवं ड्रेनेज प्रणाली, सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था, गलियों, नालियों और स्ट्रीट लाइट का सुधार किया जाएगा, जिससे लाखों नागरिकों का जीवन अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने देवली विधानसभा में १०४ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कहा कि यह विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं के माध्यम से नई सड़कों का निर्माण, सीवर एवं ड्रेनेज नेटवर्क का विस्तार, पेयजल पाइपलाइन का सुदृढ़ीकरण, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तथा स्वास्थ्य एवं सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देवली की जनता जिन मूलभूत सुविधाओं का वर्षों से इंतजार कर रही थी, वे अब संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है। दक्षिण दिल्ली को वर्षों की उपेक्षा से निकालकर विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श क्षेत्र बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विकास अभियान आने वाले वर्षों में दक्षिण दिल्ली को नई पहचान और नई गति देगा।

इन सभी कार्यक्रमों में उपस्थित सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने का जो सपना है, रेखा गुप्ता की सरकार उसे पूरा कर रही है। उन्होंने इन तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए ३०० करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण दिल्ली की जनता की ओर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धन्यवाद दिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सामाजिक विकास के लिए भी आवश्यक है। सरकार की इस पहल से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इन विकास कार्यों का क्या महत्व है?
इन विकास कार्यों से स्थानीय जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़कें, पेयजल, और स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
कौन-कौन से क्षेत्र शामिल हैं?
इसमें बदरपुर, संगम विहार और देवली विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
सरकार की क्या योजना है?
सरकार का लक्ष्य दक्षिण दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है।
क्या इन कार्यों में पारदर्शिता होगी?
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाएगी।
इन परियोजनाओं के लिए बजट कितना है?
इन विकास परियोजनाओं के लिए कुल 300 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले