दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सीएम रेखा गुप्ता की ऐतिहासिक पहल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सीएम रेखा गुप्ता की ऐतिहासिक पहल

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी चिकित्सा संस्थानों को एकीकृत कर एक स्वायत्त संस्थान बनाने की घोषणा की है। यह कदम लाखों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

मुख्य बातें

स्वास्थ्य सेवाओं का एकीकरण विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुव्यवस्थित सेवाएं मरीजों की संख्या में वृद्धि निर्णायक पहल

नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों को एकीकृत करके एक स्वायत्त और सशक्त संस्थान के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया कि दिल्ली के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान, जैसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी), दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) को एकीकृत कर एक स्वायत्त संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों के लाखों मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर, आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी। इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा, सेवाएं अधिक सुव्यवस्थित होंगी और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों के लिए और अधिक सुलभ हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम दिल्ली में एक मजबूत और विश्वसनीय स्वास्थ्य व्यवस्था के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इससे पहले, सीएम रेखा गुप्ता ने एक अन्य 'एक्स' पोस्ट में कहा कि वीरता, शौर्य, लोकसंगीत, हस्तकला और उत्सवों की समृद्ध परंपराओं से सजा राजस्थान भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यहां की संस्कृति में इतिहास की गरिमा, लोकजीवन की ऊर्जा और परंपराओं की आत्मा एक साथ दिखाई देती है। गणगौर जैसे उत्सव इस सांस्कृतिक वैभव को पीढ़ियों तक जीवंत बनाए रखते हैं और हमारी लोक परंपराओं की सुंदरता को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली, जो पूरे देश की विविध संस्कृतियों का संगम है, उसमें राजस्थान की इस समृद्ध विरासत का भी विशेष स्थान है। परिश्रम, उद्यम और सांस्कृतिक गौरव की भावना से जुड़े राजस्थान के लोगों ने दिल्ली के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को भी समृद्ध बनाया है। राजस्थान दिवस और गणगौर उत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छतरपुर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, विधायक करतार सिंह तंवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार कब शुरू होगा?
स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार अगले कुछ महीनों में शुरू होगा, जब सरकारी संस्थानों का एकीकरण पूरा होगा।
क्या इस पहल से मरीजों को कैसे लाभ होगा?
इस पहल से मरीजों को एक स्थान पर बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, जिससे इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले