29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली में पति ने पत्नी की हत्या, बच्ची के पास शव के बगल में बैठा रहा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में पति ने पत्नी की हत्या, बच्ची के पास शव के बगल में बैठा रहा

सारांश

दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने छोटे गैस सिलेंडर से वार किया और फिर अपनी बच्ची को गोद में लिए शव के पास बैठा रहा। यह घटना घरेलू विवाद का परिणाम है।

मुख्य बातें

घरेलू हिंसा का एक और उदाहरण आरोपी को गिरफ्तार किया गया बच्ची का ख्याल रखा जाएगा सामाजिक मुद्दा बनती जा रही है पुलिस कार्रवाई की गई

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के पुल प्रहलादपुर क्षेत्र में रविवार की रात एक पति ने अपनी पत्नी की निर्दंता से हत्या कर दी। आरोपी पति ने रात के समय अपने पत्नी के सिर पर छोटे गैस सिलेंडर से कई बार वार करके उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। इसके बाद वह अपनी बच्ची को गोद में लिए शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पति को हिरासत में ले लिया।

आरोपी के एक पड़ोसी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "सुरेश ने अपनी पत्नी पूनम की हत्या कर दी, जिसकी 18 महीने की एक बच्ची है। दोनों पिछले एक महीने से डीडीए आवास में रह रहे थे। पति ने कथित तौर पर चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या की है। उसने पहले सिलेंडर से पत्नी के सिर पर वार किया और फिर हाथ तोड़कर उसकी जान ले ली। बच्ची हमारे पास है, जिसे परिचितों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।"

एक अन्य पड़ोसी ने बताया, "रविवार रात बचाओ, बचाओ की आवाज आई थी। जब मैं अपने कमरे से नीचे आया तो पता चला कि पहले मंजिल पर झगड़ा

गौरतलब है कि 17 मार्च की रात रानीबाग इलाके में शादी समारोह में कुछ युवकों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया। इस दौरान नाहरपुर गांव का 17 वर्षीय निखिल यादव बीच-बचाव करने पहुंचा। जैसे ही निखिल ने हस्तक्षेप किया, हमलावर युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक था कि निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बचाव में आए एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि हमारे समाज में व्याप्त है। एक पति द्वारा पत्नी की हत्या करना न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि यह हमारे सामूहिक मानसिकता का भी संकेत है। सभी स्तरों पर ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया?
हाँ, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
क्या इस घटना से पहले कोई विवाद था?
हाँ, पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या की।
क्या पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा?
हाँ, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले