29 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली में फिर बम धमाके की धमकी आई है? एयरपोर्ट और स्कूलों को भेजा गया मेल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली में फिर बम धमाके की धमकी आई है? एयरपोर्ट और स्कूलों को भेजा गया मेल

सारांश

दिल्ली में बम धमाके की धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा है। एयरपोर्ट और स्कूलों को मिले मेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया। लेकिन क्या यह सिर्फ एक अफवाह है? जानिए इस मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

दिल्ली में बम धमाके की धमकी ने सुरक्षा को प्रभावित किया है।
सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की है।
अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पिछले कुछ महीनों में कई झूठी धमकियाँ आई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।

नई दिल्ली, २८ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर बम धमाके की धमकी से सहम गई है। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट, स्कूलों और कई संस्थानों को ईमेल के माध्यम से बम रखने की धमकी दी गई

इस धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच शुरू कर दी गई। जैसे ही एयरपोर्ट और अन्य संस्थानों को मेल प्राप्त हुआ, सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया।

बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी गई। स्कूलों और संस्थानों से बच्चों तथा स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, अब तक की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

दिल्ली पुलिस को अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मेल कहां से भेजा गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में इस तरह के बम धमाके की झूठी धमकियों के कई मामले सामने आ चुके हैं।

इससे पहले, २० सितंबर को दिल्ली के कई स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने वाले स्कूलों में नजफगढ़ का कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, कुतुब मीनार स्थित सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, और द्वारका का डीपीएस स्कूल शामिल थे।

धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सभी स्कूलों को खाली कराया और परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

इसी तरह, १३ सितंबर को दिल्ली के शालीमार बाग, द्वारका और साकेत स्थित मैक्स के तीन अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मैक्स हॉस्पिटल के सेंटर ऑफिस को मिले ईमेल में स्पष्ट धमकी दी गई थी कि अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, यह भी अफवाह मात्र साबित हुई।

इससे एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट को धमकी भरा एक ईमेल मिला था। दिल्ली पुलिस को स्पष्ट रूप से संबोधित करते हुए लिखे गए ईमेल में कहा गया, "उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को आपके दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका पिछले झांसों का संदेह दूर कर देगा। दोपहर के तुरंत बाद जज चैंबर में धमाका होगा।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना दिल्ली के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। हमें सुरक्षा उपायों को सख्त करने और ऐसे मामलों में सटीक जानकारी देने की आवश्यकता है।
RashtraPress
29 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में बम धमाके की धमकी कब आई?
दिल्ली में बम धमाके की धमकी २८ सितंबर को आई थी।
सुरक्षा एजेंसियों ने क्या कार्रवाई की?
सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू की और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया।
क्या किसी संदिग्ध वस्तु का पता चला?
अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
क्या इस तरह की धमकियाँ पहले भी आई हैं?
हां, पिछले कुछ महीनों में इस तरह की झूठी धमकियाँ आ चुकी हैं।
कौन से स्कूलों को धमकी मिली थी?
नजफगढ़ के कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, और डीपीएस स्कूल को धमकी मिली थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले