23 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली में नकली ब्रांडेड सामान बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली में नकली ब्रांडेड सामान बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ?

सारांश

दिल्ली में एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जो फर्जी ब्रांडेड सामान बना रहा था। क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला केवल धोखाधड़ी नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी खतरनाक है। जानें पूरी खबर!

मुख्य बातें

क्राइम ब्रांच ने गिरोह का भंडाफोड़ किया।
चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।
नकली सामान का उपयोग सेहत के लिए खतरनाक है।
पुलिस पूरी नेटवर्क की जांच कर रही है।

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली में रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले सामान को लेकर एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो घरों में इस्तेमाल होने वाले प्रसिद्ध और भरोसेमंद ब्रांड्स के नकली सामान तैयार कर उन्हें बाजार में बेच रहा था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी घी, ईनो, वीट, टाटा साल्ट जैसे बड़े और मशहूर ब्रांड्स के नकली उत्पाद बना रहे थे। ये वही सामान हैं जिन पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं और रोजाना इस्तेमाल करते हैं। आरोपी पहले इन सामानों की मैन्युफैक्चरिंग खुद करते थे। इसके बाद असली ब्रांड जैसी दिखने वाली पैकिंग में इन्हें भरकर बाजार में सप्लाई कर देते थे, ताकि किसी को शक न हो।

क्राइम ब्रांच को लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि बाजार में कुछ सामान असली नहीं लग रहे हैं, लेकिन पैकिंग बिल्कुल ब्रांडेड जैसी है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली सामान, पैकिंग मटेरियल, मशीनें और लेबल बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह केवल धोखाधड़ी का मामला नहीं है, बल्कि लोगों की सेहत से सीधा खिलवाड़ है। खासतौर पर घी और खाने-पीने से जुड़े उत्पाद अगर नकली या घटिया गुणवत्ता के हों, तो इससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, वीट जैसे पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यह कोई पहली बार नहीं है जब क्राइम ब्रांच ने ऐसा मामला पकड़ा हो। कुछ समय पहले भी दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो एक्सपायर्ड हो चुकी खाद्य सामग्रियों को दोबारा पैक करके बाजार में बेच रहा था। उस समय भी बड़ी संख्या में नकली और खराब सामान बरामद किया गया था।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली सामान किन-किन इलाकों में सप्लाई किया गया और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारे स्वास्थ्य से भी जुड़ी है।
RashtraPress
23 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह गिरोह पहले भी सक्रिय था?
हाँ, यह गिरोह पहले भी नकली सामान बनाने के मामलों में सक्रिय था।
क्या गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने और क्या कार्रवाई की?
पुलिस अब इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
क्या नकली सामान का इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक है?
जी हाँ, नकली सामान सेहत के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले