26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है?

सारांश

दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। जानें इस मौसम के असर से जनजीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्या है एक्यूआई की स्थिति।

मुख्य बातें

दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को येलो अलर्ट है।
तेज बारिश और आंधी का अनुमान है।
एक्यूआई स्थिति चिंताजनक है।
24-25 जनवरी को ठंड बढ़ने की संभावना है।
जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

नोएडा, 22 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर कर्वट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 23 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, इस दिन के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। लेकिन, 23 जनवरी को मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। साथ ही, पूरे दिन गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। सुबह, दोपहर, शाम और रात, हर समय आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार, बारिश के बाद 24 और 25 जनवरी को ठंड बढ़ने के आसार हैं। 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों दिन सुबह के समय मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर की हवा लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है।

इस बीच, एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई 375, वसुंधरा में 375, इंदिरापुरम में 341 और संजय नगर में 270 दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 338, सेक्टर-1 में 325 और सेक्टर-116 में 337 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 382, चांदनी चौक में 363, आरके पुरम में 359, पंजाबी बाग और पूसा में 345, द्वारका सेक्टर-8 में 342 और अशोक विहार में 333 दर्ज किया गया।

कई क्षेत्रों में हवा 'बहुत खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 23 जनवरी को बारिश और तेज हवाओं से वायु प्रदूषण में कुछ हद तक राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद ठंड और कोहरे के कारण स्थिति फिर से बिगड़ने की आशंका है।

राष्ट्र प्रेस

पीकेटी/पीएसके

संपादकीय दृष्टिकोण

ठंड और कोहरे के कारण स्थिति फिर से बिगड़ने की आशंका है। यह सभी नागरिकों के लिए एक सतर्कता का समय है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को क्या होगा?
23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।
क्या मौसम में बदलाव से एक्यूआई में सुधार होगा?
हां, बारिश से वायु प्रदूषण में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
क्या 24 और 25 जनवरी को ठंड बढ़ेगी?
जी हां, बारिश के बाद 24 और 25 जनवरी को ठंड बढ़ने की संभावना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले