दिल्ली पुलिस ने 40 लाख की लूट का मास्टरमाइंड किया गिरफ्तार, नौकर निकला मुख्य आरोपी

Click to start listening
दिल्ली पुलिस ने 40 लाख की लूट का मास्टरमाइंड किया गिरफ्तार, नौकर निकला मुख्य आरोपी

सारांश

दिल्ली पुलिस ने मात्र 2-3 घंटे में एक बड़ी ब्लाइंड रॉबरी का खुलासा किया है। इस मामले में पीड़ित का नौकर ही लूट का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 39,97,500 रुपए भी बरामद किए हैं।

Key Takeaways

  • दिल्ली पुलिस ने 40 लाख की लूट का खुलासा किया।
  • नौकर हरिओम इस लूट का मास्टरमाइंड था।
  • पुलिस ने 39,97,500 रुपए बरामद किए।
  • तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की।

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के रूप नगर थाना पुलिस ने सिर्फ 2-3 घंटे के भीतर एक बड़ी ब्लाइंड रॉबरी मामले का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि पीड़ित का नौकर ही इस लूट का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने लूट के 39,97,500 रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल को थाना रूप नगर में पीसीआर कॉल के माध्यम से करीब 40 लाख रुपए की लूट की सूचना मिली। शिकायतकर्ता रामअवतार अग्रवाल (67), जो नयाबाजार में चावल का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि वह अपने नौकर हरिओम उर्फ बंटी के साथ स्कूटी से दुकान जा रहे थे। उनके पास एक पिट्ठू बैग में 40 लाख रुपए नकद थे, जिसे नौकर संभाल रहा था।

यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे रोशनारा बाग रोड स्थित वाई-पॉइंट के पास हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी के सामने आकर उन्हें रोका और बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और दोनों को गिराकर पैसे से भरा बैग लूटकर भाग गया।

इस मामले में थाना रूप नगर में एफआईआर संख्या 61/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंदर कौशिक के नेतृत्व में और एसीपी सिविल लाइंस अशोक कुमार की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर सुमित, एसआई राजू सिंह, एसआई राहुल गर्ग, एएसआई कपिल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी की मदद ली। इसी दौरान नौकर हरिओम उर्फ बंटी की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी हरिओम ने खुलासा किया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और पैसे की जरूरत के चलते उसने अपनी पत्नी मोनिका और उसके भाई सनी लूथरा के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीतमपुरा और शालीमार बाग इलाके में छापेमारी की। पीतमपुरा स्थित ठिकाने से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 39,97,500 रुपए नकद और दो बैग बरामद किए गए। जांच में यह सामने आया कि 50 हजार रुपए की रकम को आरोपियों ने अपने बैंक खाते में जमा कर दी थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरिओम उर्फ बंटी, उसकी पत्नी मोनिका और सनी लूथरा के रूप में हुई है।

Point of View

NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

इस लूट में कितनी रकम शामिल थी?
इस लूट में लगभग 40 लाख रुपए शामिल थे।
कौन था लूट का मास्टरमाइंड?
लूट का मास्टरमाइंड पीड़ित का नौकर हरिओम उर्फ बंटी था।
पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने लूटी गई रकम में से कितना बरामद किया?
पुलिस ने 39,97,500 रुपए बरामद किए।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्या कदम उठाए?
पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
Nation Press