30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई को 'महान व्यक्तित्व' की श्रेणी में शामिल किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई को 'महान व्यक्तित्व' की श्रेणी में शामिल किया?

सारांश

दिल्ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई कोली को 'महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना' में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह निर्णय नारीशक्ति की महत्ता को दर्शाता है और भारतीय संस्कृति में उनके बलिदान को सम्मानित करता है।

मुख्य बातें

वीरांगना झलकारी बाई का नाम 'महान व्यक्तित्वों' की सूची में शामिल किया गया है।
यह निर्णय नारीशक्ति के प्रति सम्मान को बढ़ावा देता है।
दिल्ली सरकार का यह कदम समाज में समानता के मूल्यों को सुदृढ़ करता है।
यह योजना एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा संचालित है।

नई दिल्ली, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई कोली को 'महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना' में शामिल करने का निर्णय लिया है। यह योजना एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा चलायी जाती है। यह फैसला बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।

सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली सरकार ने वीरांगना झलकारी बाई कोली जी को एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'महान व्यक्तित्वों की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने की योजना' में शामिल करने का निर्णय लिया है।"

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे उल्लेख किया कि भारत माता की रक्षा में झलकारी बाई का पराक्रम, त्याग और अदम्य साहस नारीशक्ति का तेजस्वी प्रतीक है। उन्होंने रणभूमि में ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया जिसने भारतीय नारी को बलिदान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की नई परिभाषा दी।

उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत नारीशक्ति को राष्ट्रनिर्माण की अग्रदूत के रूप में सम्मानित कर रहा है। दिल्ली सरकार का यह निर्णय उसी विचारधारा का सशक्त विस्तार है जो हर मातृशक्ति में भारत के सनातन मूल्यों और राष्ट्रनिष्ठ चेतना को देखती है।"

कल्याण विभाग की इस योजना में पहले से डॉ. भीमराव अंबेडकर, संतश्री रविदास, महर्षि वाल्मीकि, संत कबीर, संतश्री गाडगे महाराज और संतश्री दुर्बल नाथ जैसे महान व्यक्तित्व शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का नाम इस सूची में जुड़ना, समरसता, समानता और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को और सुदृढ़ करता है।

गौरतलब है कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की साहसी महिला और भारत की प्रमुख वीरांगना झलकारी बाई का जन्म बुंदेलखंड के एक गांव में 22 नवंबर को एक निर्धन कोली परिवार में हुआ था।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम अपने इतिहास और संस्कृति की जड़ों को मजबूत कर रहे हैं। यह निर्णय समाज में समानता और समरसता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वीरांगना झलकारी बाई कौन हैं?
वीरांगना झलकारी बाई भारत की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थीं, जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दिल्ली सरकार ने झलकारी बाई को क्यों सम्मानित किया?
दिल्ली सरकार ने झलकारी बाई को उनकी नारीशक्ति और बलिदान के लिए 'महान व्यक्तित्वों' की योजना में शामिल किया है।
यह योजना किस विभाग द्वारा संचालित होती है?
यह योजना एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले