27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली विधानसभा को मिली फिर से बम से उड़ाने की धमकी, 16 आरडीएक्स आईईडी का दावा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली विधानसभा को मिली फिर से बम से उड़ाने की धमकी, 16 आरडीएक्स आईईडी का दावा

सारांश

दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मुख्य बातें

दिल्ली विधानसभा को मिली गंभीर धमकी ईमेल में 16 आरडीएक्स आईईडी का दावा पुलिस मामले की जांच कर रही है पहले भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं धमाका करने का समय: 1:40 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मैसेज में दावा किया गया है कि दिल्ली विधानसभा में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं। धमकी के बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, "ईमेल में यह बताया गया है कि दिल्ली विधानसभा में बम रखे गए हैं और धमाका दोपहर 1:40 बजे करने की योजना है। मेल भेजने वाला खुद को कोयंबटूर का बताता है और कहता है कि वह और उसके साथी पहले एक राजनीतिक पार्टी (डीएमके) के समर्थक थे। लेकिन अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।"

पुलिस ने बताया कि धमकी देने वालों ने अपने संदेश में यह भी कहा है कि जिन नेताओं को उन्होंने समर्थन दिया, उन्हें बाद में गिरफ्तार करवा दिया गया। वे यह भी बताते हैं कि जब उन्होंने इस बात को सामने लाने की कोशिश की, तो मीडिया और अदालतों से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

इस कथित ईमेल में यह भी कहा गया है कि उनके पास सीमित संसाधन थे, लेकिन निराश होकर उन्होंने दिल्ली विधानसभा को निशाना बनाया है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि लोगों को वहां से हटा लिया जाए क्योंकि वे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस धमकी भरे ईमेल में कुछ विवादास्पद और उग्र नारे भी शामिल किए गए हैं।

ध्यान देने योग्य है कि दो दिनों में यह दूसरी बार है जब बम धमाके की धमकी मिली है। इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली विधानसभा और उसके स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के जरिए धमकियां मिली थीं, जिनमें विधानसभा परिसर में संभावित बम धमाके की चेतावनी दी गई थी। विधानसभा के पास स्थित विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। ये धमकी भरे ईमेल मंगलवार सुबह भेजे गए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली विधानसभा को धमकी क्यों मिली?
धमकी में कहा गया है कि 16 आरडीएक्स आईईडी विधानसभा में लगाए गए हैं।
क्या दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है?
हां, दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
क्या धमकी देने वाले ने अपना नाम बताया है?
हाँ, धमकी देने वाला खुद को कोयंबटूर का बताता है।
क्या पहले भी ऐसी धमकियां आई हैं?
हाँ, यह दो दिनों में दूसरी बार है जब ऐसे धमकी भरे ईमेल मिले हैं।
क्या धमकी में कोई समय बताया गया है?
हां, धमकी में कहा गया है कि धमाका दोपहर 1:40 बजे करने की योजना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले