11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या धनबाद में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या धनबाद में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम हुई?

सारांश

धनबाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई, जिससे एक बड़ी आपराधिक वारदात को नाकाम किया गया। जानें पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में।

मुख्य बातें

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को नाकाम किया गया।
गुप्त सूचना पर मिली जानकारी से कार्रवाई को मजबूती मिली।
गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है।

धनबाद, 17 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक वारदात को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

जिले के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी राजगंज थाना क्षेत्र में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर राजगंज और तेतुलमारी थाना की संयुक्त टीम ने राजगंज-तेतुलमारी मुख्य सड़क पर सोनदाहा बस्ती के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान के दौरान देर रात करीब 11:45 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक तेतुलमारी की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर दोनों मोटरसाइकिल चालक वाहन मोड़कर तेजी से सोनदाहा बस्ती की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। इसी दौरान भागने के क्रम में सभी आरोपी असंतुलित होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की पांच जिंदा गोलियां, चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चारों आरोपियों ने 10 जनवरी को तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ गांव के पास किराना दुकानदार अर्जुन महतो पर फायरिंग और लूटपाट के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रिंकू मंडल उर्फ टुनटुन मंडल, रवि महतो उर्फ बिल्लू, समशुल अंसारी उर्फ चांद, और गौतम धीवर उर्फ बाबा के रूप में हुई है। इनमें से कुछ आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनबाद में अपराधियों की गिरफ्तारी कब हुई?
धनबाद में अपराधियों की गिरफ्तारी 17 जनवरी को हुई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास क्या चीजें मिलीं?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की पांच जिंदा गोलियां, चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल मिलीं।
पुलिस ने किस आधार पर कार्रवाई की?
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले