30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कप्तान मंधाना ने खेली 96 रन की तूफानी पारी और आरसीबी ने लगाया 'जीत का चौका'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कप्तान मंधाना ने खेली 96 रन की तूफानी पारी और आरसीबी ने लगाया 'जीत का चौका'?

सारांश

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। कप्तान स्मृति मंधाना ने 96 रन की शानदार पारी खेली। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की खास बातें और आरसीबी की जीत के पीछे का रहस्य।

मुख्य बातें

आरसीबी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
कप्तान मंधाना ने 96 रन की शानदार पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स ने 166 रन बनाए।
शेफाली वर्मा का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

नवी मुंबई, 17 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 11वें मैच को 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है।

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स केवल 166 रन पर सिमट गई।

इस टीम ने 10 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शेफाली वर्मा ने निकी प्रसाद के साथ मिलकर पाँचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने 69 के स्कोर तक पहुँचने में मदद की।

निकी 14 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन शेफाली ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने स्नेह राणा के साथ 34 रन, जबकि लूसी हैमिल्टन के साथ 22 रन की साझेदारी की और टीम को 130 के स्कोर तक पहुँचाया।

शेफाली ने 41 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लूसी हैमिल्टन ने 36 रन और स्नेह राणा ने 22 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से लॉरेन बेल और सायली सतघरे ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि प्रेमा रावत ने 2 विकेट निकाले।

आरसीबी ने इसके जवाब में 18.2 ओवरों में जीत दर्ज की। इस टीम को 2.1 ओवर में ग्रेस हैरिस (1) के रूप में झटका लगा, लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 गेंदों में 142 रन की साझेदारी की।

मंधाना शतक से केवल 4 रन दूर रह गईं। उन्होंने 61 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 96 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। जॉर्जिया ने 42 गेंदों में 54 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 10 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि विमेंस क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरसीबी ने कब और किस टीम के खिलाफ मैच खेला?
आरसीबी ने 17 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला।
कप्तान मंधाना ने कितने रन बनाए?
कप्तान मंधाना ने 96 रन की पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स ने कितने रन बनाये?
दिल्ली कैपिटल्स ने 166 रन बनाए।
आरसीबी ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
आरसीबी ने 8 विकेट से जीत हासिल की।
शेफाली वर्मा ने कितने रन बनाये?
शेफाली वर्मा ने 62 रन बनाये।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले