25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत 31 सड़कों का निर्माण होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत 31 सड़कों का निर्माण होगा?

सारांश

डोडा जिले में केंद्र सरकार की पीएमजीएसवाई योजना के तहत सड़क कनेक्टिविटी में सुधार हो रहा है। यह स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी खुशी की बात है और इससे विकास की नई राह खुल रही है।

मुख्य बातें

पीएमजीएसवाई योजना के तहत डोडा जिले में 31 नई सड़कों का निर्माण हो रहा है।
इससे स्थानीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
सड़क निर्माण से आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

डोडा, 27 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सड़क कनेक्टिविटी को सुधारने की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है। इससे स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएमजीएसवाई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जाकिर हुसैन जरगर ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि पीएमजीएसवाई फेज-4 (पहला बैच) के तहत केंद्र सरकार ने डोडा जिले में लगभग 31 नई सड़कों को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से 26 सड़कों को पीएमजीएसवाई डिवीजन डोडा के तहत ठेकेदारों को आवंटित किया जा चुका है। इनमें से 20 सड़कों पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जबकि शेष 6 सड़कों पर कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि जो गांव अब तक सड़क नेटवर्क से नहीं जुड़े हैं, उनके लिए केंद्र सरकार शीघ्र ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी देगी, ताकि वहां भी सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हो सके।

जाकिर हुसैन जरगर ने बताया कि डोडा जिला लगभग 70 प्रतिशत पहाड़ी क्षेत्र है, जिससे यहां सड़क निर्माण चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद, पीएमजीएसवाई योजना के तहत हर गांव तक सड़क पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सड़कों की कमी के कारण लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस योजना से आम जनता को बड़ा लाभ मिल रहा है।

स्थानीय निवासी सादिक मलिक ने पीएमजीएसवाई योजना के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से दूर-दराज के क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क हो रहा है। पहले खराब और कच्चे रास्तों के कारण लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई बार मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता था, जिससे जानें तक चली जाती थीं। लेकिन अब सड़कों के निर्माण से हालात में काफी सुधार हुआ है।

सादिक मलिक ने साझा किया कि वह डोडा में व्यवसाय करते हैं और उनका घर यहां से लगभग 30 किलोमीटर

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएमजीएसवाई योजना क्या है?
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई एक योजना है।
डोडा जिले में कितनी सड़कों का निर्माण हो रहा है?
डोडा जिले में पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत 31 नई सड़कों का निर्माण हो रहा है।
इन सड़कों से स्थानीय लोगों को क्या लाभ होगा?
इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापार में सुविधा मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले