26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डोडा में पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना हो रहा है साकार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डोडा में पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना हो रहा है साकार?

सारांश

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान का सपना साकार करना शुरू कर दिया है। योजना से लाभार्थियों को मिल रही सहायता राशि ने उनकी जीवनशैली में बदलाव लाया है। जानिए इस योजना के बारे में और कैसे यह जिले में बदलाव ला रही है।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्के मकान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डोडा जिले में योजना के तहत 29,197 घरों का निर्माण हो चुका है।
लाभार्थियों को तीन किस्तों में सहायता राशि मिलती है।
अधूरे घरों के निर्माण को तेजी से पूरा करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
यह योजना गरीब परिवारों की जीवनशैली में सुधार ला रही है।

डोडा, 22 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है।

लाभार्थियों ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

लोगों का मानना है कि जो लोग अपने घर के बिना हैं या जो अभाव में हैं, उन्हें केंद्र सरकार की सहायता राशि से बड़ा लाभ मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत मिली राशि से वे अपने पक्के मकान का निर्माण कर रहे हैं।

लाभार्थी अंग्रेज सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि पहले एक ही घर में पांच परिवार रहते थे। जब प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू हुई, तो मेरा नाम भी सूची में आया। सरकार से कुछ मदद मिली, जिससे अपना घर बनाने में सहायता हुई। कुछ पैसे सरकार से मिले और कुछ मैंने स्वयं लगाए। हमारे अलावा अन्य लोगों को भी लाभ मिला है। केंद्र सरकार की यह योजना बहुत अच्छी है और इसे जारी रहना चाहिए ताकि अन्य जरूरतमंद लोग भी लाभ प्राप्त कर सकें और अपने घर बना सकें।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें तीन किस्तों में सहायता राशि मिली है। इस योजना से उन्हें बहुत फायदा हो रहा है।

एसीडी डोडा दीन मोहम्मद अफाकी के अनुसार, जिले में इस योजना के तहत 30,412 घरों का लक्ष्य था। इनमें से अब तक 29,197 घर पूरे हो चुके हैं, जबकि 1,215 घर अभी अधूरे हैं। अधूरे घरों का कारण देर से मंजूरी मिलना और कुछ लाभार्थियों द्वारा भुगतान मिलने के बाद भी निर्माण का शुरू न होना बताया जा रहा है।

अफाकी ने बताया कि जिन घरों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए लाभार्थियों को तहसीलदार द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है, ताकि हम अपने लक्ष्य को पूरा कर सकें।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिनके पास कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि दी जाती है, जिससे उनका सपना साकार हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना से डोडा के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की जिंदगी बदल रही है और पक्के मकानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश की विकास यात्रा को भी गति प्रदान करती हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य क्या है?
यह योजना गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए सहायता राशि प्रदान करती है।
डोडा जिले में कितने घरों का निर्माण हुआ है?
डोडा जिले में 30,412 घरों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 29,197 घर पूरे हो चुके हैं।
इस योजना से लाभार्थियों को कितनी किस्तों में राशि मिलती है?
लाभार्थियों को योजना के तहत तीन किस्तों में सहायता राशि प्रदान की जाती है।
क्या अधूरे घरों का निर्माण पूरा करने के लिए कोई कार्रवाई की जा रही है?
हां, अधूरे घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए लाभार्थियों को नोटिस भेजा जा रहा है।
क्या यह योजना केवल डोडा जिले तक सीमित है?
नहीं, यह योजना पूरे देश में गरीब परिवारों के लिए लागू की जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले