3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तानी मीडिया के झूठ की पोल खुल गई? राफेल पर फ्रेंच नेवी ने किया खुलासा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तानी मीडिया के झूठ की पोल खुल गई? राफेल पर फ्रेंच नेवी ने किया खुलासा

सारांश

फ्रेंच नेवी ने पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावों का पर्दाफाश करते हुए कहा कि राफेल जेट के बारे में फैलाई गई जानकारी पूरी तरह गलत है। क्या यह घटना पाकिस्तान की मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है?

मुख्य बातें

फ्रेंच नेवी ने पाकिस्तानी मीडिया की गलत जानकारी का खंडन किया।
पाकिस्तान ने राफेल जेट को लेकर कई झूठे दावे किए हैं।
मीडिया को अपनी जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान की झूठी खबरों का सच एक बार फिर से दुनिया के सामने आ गया है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान राफेल जेट के बारे में लगातार झूठे दावे करता आ रहा है। इस बीच, फ्रेंच नेवी ने पाकिस्तानी मीडिया की इस गलत जानकारी का पर्दाफाश किया है।

फ्रेंच नेवी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में फैलाए गए झूठे दावों के लिए पाकिस्तान के एक मीडिया आउटलेट की कड़ी निंदा की है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मीडिया को दुनिया के सामने बेनकाब किया गया है; इससे पहले, पाकिस्तान में स्थित रूसी दूतावास ने भी पाक मीडिया की आलोचना की थी।

एक पाकिस्तानी चैनल ने झूठी खबर दिखाई कि भारत के साथ टकराव के बाद फ्रांस ने पाकिस्तान की एयर फोर्स का समर्थन किया है। फ्रेंच आर्म्ड फोर्सेज की नेवल ब्रांच मरीन नेशनेल ने इन दावों का स्पष्ट खंडन किया और कहा कि ऐसी कोई बात कभी नहीं कही गई।

मरीन नेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “फेक न्यूज, ये बातें कैप्टन इवान लौने के नाम से कही गईं, जिन्होंने कभी किसी भी प्रकार के पब्लिकेशन के लिए अपनी मंजूरी नहीं दी थी। आर्टिकल में गलत जानकारी है।”

फ्रेंच नेवी ने आगे कहा कि कैप्टन इवान लौने ने अपने नेवल एयर बेस के एसेट्स, राफेल फाइटर जेट के मिशन और फ्रेंच कैरियर स्ट्राइक ग्रुप कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी दी। जब उनसे ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने न तो पुष्टि की और न ही इनकार किया कि भारतीय एयरक्राफ्ट्स को गिराया गया था। उन्होंने चीनी सिस्टम द्वारा भारतीय राफेल के गिराए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

फ्रेंच नेवी ने कहा, "उन्होंने एक फाइटर पायलट के रूप में अपना दृष्टिकोण बताया कि हवाई लड़ाई में पायलटों को कॉग्निटिव ओवरलोड का सामना करना पड़ सकता है, जिससे सिचुएशनल अवेयरनेस में कमी आ सकती है। उन्होंने कभी चीनी जे10 का उल्लेख नहीं किया।"

जियो टीवी और उसके रिपोर्टर हामिद मीर ने फ्रेंच नेवी कमांडर कैप्टन इवान लौने के नाम पर एयर सुपीरियॉरिटी के झूठे दावे किए, जिसमें कई भारतीय राफेल जेट को मार गिराने का दावा शामिल था।

जियो टीवी ने 21 नवंबर को एक आर्टिकल निकाला, जिसमें कहा गया था कि एक फ्रेंच कमांडर ने पाकिस्तान की एयर सुपीरियॉरिटी की पुष्टि की थी कि बॉर्डर पर झड़पों के दौरान भारतीय राफेल को मार गिराया गया। इस पर जी20 फ्रेंच नेवी ने कहा कि रिपोर्ट में अधिकारियों के नाम गलत बताए गए थे।

पाकिस्तानी मीडिया ने आरोप लगाया कि कमांडर ने 6-7 मई को 140 से ज्यादा फाइटर जेट्स के बीच हुए टकराव के दौरान पाकिस्तान की एयर फोर्स की तारीफ की थी। हालांकि, फ्रेंच नेवी ने स्पष्ट किया कि इनमें से कोई भी बात सच नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भी गंभीर प्रभाव डालती है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फ्रेंच नेवी ने पाकिस्तानी मीडिया के दावों का खंडन क्यों किया?
फ्रेंच नेवी ने पाकिस्तानी मीडिया के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि ऐसी कोई जानकारी कभी नहीं दी गई।
क्या यह पहली बार है जब पाकिस्तानी मीडिया को बेनकाब किया गया?
नहीं, इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी मीडिया को गलत जानकारी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।
फ्रेंच नेवी ने किस अधिकारी का नाम गलत बताया?
जियो टीवी ने कैप्टन इवान लौने का नाम गलत लिखा, उन्हें जैक्स लौने बताया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले