पलामू में जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाएं, लाभार्थियों ने पीएम मोदी को किया धन्यवाद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पलामू में जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाएं, लाभार्थियों ने पीएम मोदी को किया धन्यवाद

सारांश

पलामू में जन औषधि केंद्रों ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई हैं। लाभार्थियों ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।

मुख्य बातें

सस्ती दवाएं गरीबों के लिए राहत का साधन बन रही हैं।
जन औषधि केंद्रों पर 60 से 80 प्रतिशत डिस्काउंट उपलब्ध है।
लोगों ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।
सिर्फ 200 रुपए में दवाई मिल रही है, जो पहले 250 रुपए खर्च होती थी।
यह योजना स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना रही है।

पलामू, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पलामू जिले में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत संचालित जन औषधि केंद्र उन व्यक्तियों के लिए उपकार

इन जन औषधि केंद्रों पर निजी मेडिकल स्टोर की तुलना में काफी सस्ते दाम पर दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को अच्छी बचत हो रही है। इसके लिए लाभार्थियों ने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पीएम मोदी की इस पहल का उद्देश्य आम जन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां प्रदान करना है। इस परियोजना के तहत जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में काफी कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। जन औषधि केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं और सस्ती दरों पर दवाइयां प्राप्त कर रहे हैं।

दवा खरीदने आए मरीजों का कहना है कि जो दवा पहले 300-400 रुपए में मिलती थी, वही अब यहां 80-100 रुपए में मिल रही है।

लाभार्थी रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाइयां मिलने से गरीब लोगों को बहुत राहत मिल रही है। उन्होंने कहा, "मैं शुगर की दवा लेने आया था, जो बाहर 250 रुपए में मिलती है, लेकिन यहां सिर्फ 24 रुपए में उपलब्ध है। पहले हर महीने दवाइयों पर 2 से 2.5 हजार रुपए खर्च होते थे, लेकिन अब लगभग 200 रुपए में काम हो जा रहा है। इससे हम जैसे लोगों को बहुत मदद मिल रही है।"

जन औषधि केंद्र के संचालक छोटू कुमार ने कहा कि हमारे पास सैकड़ों प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। ब्रांडेड दवाओं की तुलना में हमारे केंद्र पर 60 से 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज दवा लेने आते हैं और उन्हें बाजार की तुलना में काफी कम दाम पर दवाइयां मिल रही हैं। यह योजना विशेषकर गरीब वर्ग के लिए बहुत लाभकारी है।

लाभार्थी पंकज कुमार ने कहा, "केंद्र सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि आम जन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल सकें। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से कई मरीजों को लाभ हुआ है, और उन्हें दवाएं सही लग रही हैं। यहां आने वाले लोग पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जन औषधि केंद्र क्या हैं?
जन औषधि केंद्र सरकारी योजना के तहत सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने वाले केंद्र हैं।
क्या इन केंद्रों पर दवाएं ब्रांडेड दवाओं से सस्ती हैं?
हाँ, जन औषधि केंद्रों पर दवाएं 60 से 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं।
पीएम मोदी का इस योजना में क्या योगदान है?
पीएम मोदी ने आम लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस परियोजना की शुरुआत की।
क्या हर प्रकार की दवा जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध है?
हाँ, यहां लगभग सैकड़ों प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
क्या इन केंद्रों का लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है?
जी हाँ, ये केंद्र गरीब लोगों के लिए बहुत मददगार साबित हो रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले