8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जामताड़ा में सस्ती दवाइयों के लिए जन औषधि केंद्र, पीएम मोदी का आभार व्यक्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जामताड़ा में सस्ती दवाइयों के लिए जन औषधि केंद्र, पीएम मोदी का आभार व्यक्त

सारांश

झारखंड के जामताड़ा में पीएमबीजेके केंद्र ने गरीबों के लिए दवाइयों की कीमतों को बेहद कम कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इस सेवा के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है।

मुख्य बातें

जन औषधि केंद्र गरीबों के लिए राहत का स्रोत है।
दवाइयां 50 से 90 प्रतिशत सस्ती हैं।
गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हैं।
स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।
प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज दवा लेने आते हैं।

जामताड़ा, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के जामताड़ा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए संजीवनी बनकर उभरा है। यहां लोग दवाइयां सस्ती दरों पर खरीद रहे हैं, जो निजी मेडिकल स्टोर की तुलना में बहुत सस्ती हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपने दिल से आभार प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है।

झारखंड के जामताड़ा स्थित वीर कुंवर चौक के निकट संचालित जन औषधि केंद्र गरीब और मध्यम वर्ग के रोगियों के लिए बड़ी राहत है। दवा लेने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यहां मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां बाजार में उपलब्ध ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं, जिससे इलाज का कुल खर्च काफी कम हो जाता है। इस केंद्र पर सामान्य बीमारियों के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों की आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, विभिन्न प्रकार के सर्जिकल सामान भी यहां उचित दाम पर मिल रहे हैं।

दवा खरीदने आए सोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने भारतीय जन औषधि केंद्र से दवाइयां प्राप्त कीं, जहां उन्हें बहुत ही सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिलीं। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल 78 रुपए में सभी जरूरी दवाएं मिलीं, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

एक अन्य ग्राहक, रजत सरकार ने कहा कि जन औषधि केंद्र पर बाजार की तुलना में दवाएं काफी सस्ती हैं। वे लगातार दो वर्षों से यहां से दवाइयां सस्ते दाम पर खरीद रहे हैं और उन्होंने यहां की कीमतों और व्यवस्था से संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के संचालक तारकेश्वर कर्मकार ने कहा कि केंद्र पर मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली लगभग सभी दवाएं उपलब्ध रहती हैं।

उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र से दवाइयां खरीदने से मरीजों को लंबे समय तक इलाज के खर्च में बड़ी बचत होती है। उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बताते हुए कहा कि यह योजना गरीब जनता की भलाई के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। जामताड़ा स्थित जन औषधि केंद्र पर प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज दवा लेने आते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर 50 से 90 प्रतिशत तक की छूट पर दवाएं उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिल रही है, और इलाज का बोझ काफी हद तक कम हो गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जामताड़ा में जन औषधि केंद्र क्या है?
यह केंद्र गरीबों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने की सरकार की योजना है।
यहां दवाइयां कितनी सस्ती हैं?
यहां दवाइयां बाजार की कीमतों की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं।
क्या यहां सभी प्रकार की दवाइयां मिलती हैं?
हां, यहां सामान्य बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की दवाइयां भी उपलब्ध हैं।
क्या केंद्र की दवाइयां गुणवत्तापूर्ण हैं?
हां, केंद्र पर मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता उच्च स्तर की है।
क्या लोगों ने इस केंद्र का लाभ उठाया है?
जी हां, स्थानीय लोग इस केंद्र से दवाइयां लेकर काफी संतुष्ट हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले