क्या निकहत परवीन को गिरफ्तार करने में गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या निकहत परवीन को गिरफ्तार करने में गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की?

सारांश

गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग की सदस्य निकहत परवीन को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई महीनों से फरार थीं। इस गिरफ्तारी के पीछे की कहानी जानें।

मुख्य बातें

निकहत परवीन को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वे मुख्तार अंसारी गैंग की सक्रिय सदस्य हैं।
कई महीनों से फरार थीं।
उनकी गिरफ्तारी ने क्षेत्र में हलचल मचाई है।

गाजीपुर, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। यूपी के गाजीपुर में कासिमाबाद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ी एक सक्रिय सदस्य और नगर पंचायत बहादुरगंज की पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन को गिरफ्तार किया।

निकहत परवीन पिछले कई महीनों से फरार थीं और पुलिस उनकी खोज में थी। उन्हें बहादुरगंज स्थित यूनियन बैंक के पास से पकड़ लिया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

यह मामला जनवरी 2025 का है, जब बहादुरगंज निवासी सुभाष सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि निकहत के पति और बहादुरगंज के वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अंसारी ने दबंगई दिखाते हुए उनकी जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराई। इसका विरोध करने पर रियाज अंसारी, निकहत परवीन और उनके दो साथियों ने न केवल उनसे गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट भी की। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए रियाज अंसारी और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। हालांकि, निकहत पुलिस के पकड़ से लगातार बचती रहीं और फरार घोषित थीं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें सक्रिय थीं। अंततः, कासिमाबाद पुलिस ने उन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज के यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान पुलिस ने यह पुष्टि की है कि निकहत परवीन के पति रियाज अंसारी का गैंग डी-31 मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा हुआ है। इसमें निकहत परवीन एक सक्रिय सदस्य के रूप में पहचानी गई हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निकहत परवीन कौन हैं?
निकहत परवीन एक सक्रिय सदस्य हैं जो मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ी हैं और बहादुरगंज की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं।
निकहत परवीन की गिरफ्तारी का कारण क्या था?
उन्हें जमीन की जबरन रजिस्ट्री के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद निकहत परवीन का क्या हुआ?
उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले