गजराज राव ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर की बेहतरीन मिमिक्री की तारीफ की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गजराज राव ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर की बेहतरीन मिमिक्री की तारीफ की

सारांश

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर ने कादर खान की मिमिक्री से सबको चौंका दिया। गजराज राव ने उनकी अदाकारी की तारीफ की और उन्हें सबसे बड़ा बहरूपिया कहा। जानिए इस शो के खास लम्हों के बारे में।

मुख्य बातें

सुनील ग्रोवर की कादर खान की मिमिक्री ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
गजराज राव ने ग्रोवर को 'बहरूपिया' कहा।
इस शो में कपिल शर्मा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।
सुनील ग्रोवर की मिमिक्री कला अद्वितीय है।
दर्शकों ने ग्रोवर के कई किरदारों को सराहा है।

मुंबई, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। कपिल की मस्ती और उनके सह-कलाकार कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, और कृष्णा अभिषेक की मिमिक्री दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती है।

हाल ही में इस शो में वरुण धवन और उनके पिता, फिल्म निर्देशक डेविड धवन भी मौजूद थे, जहाँ सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा किया कि दर्शकों को दिवंगत अभिनेता कादर खान की याद आ गई। इतना ही नहीं, अभिनेता गजराज राव ने भी उनकी सराहना की।

यह तो सभी को पता है कि मिमिक्री में सुनील ग्रोवर का कोई मुकाबला नहीं है। चाहे वह आमिर खान का किरदार हो या नवजोत सिंह सिद्धू का, हर भूमिका में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन इस बार उन्होंने कादर खान की मिमिक्री की।

उनके द्वारा बोले गए डायलॉग सुनकर हर कोई हैरान था। वरुण धवन उनके हाव-भाव और डायलॉग डिलीवरी से प्रभावित हुए और गजराज राव ने उन्हें 'बहरूपिया' कहकर उनकी तारीफ की। सुनील ग्रोवर की एक्टिंग की सराहना करते हुए गजराज राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने उनके द्वारा निभाए गए हर किरदार की प्रशंसा की।

उन्होंने लिखा, "मैं सुनील ग्रोवर का प्रशंसक हूं, जो भी करते हैं, वह दिल को छू जाता है। जब वे कपिल देव बनकर मंच पर आते हैं तो कपिल देव भी उन्हें कौतुक से देखते रह जाते हैं। कल के कपिल शर्मा शो के एपिसोड में जब वे कादर खान बनकर आए, तो ऐसा लगा जैसे स्वयं कादर खान मंच पर मौजूद हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "ग्रोवर सिर्फ मिमिक्री नहीं करते, वे उस इंसान की आत्मा में उतर जाते हैं। उनकी बोलचाल और हाव-भाव सबको आत्मसात कर लेते हैं। ग्रोवर हमारे समय के सबसे बड़े बहरूपिया हैं। उनकी कला अद्वितीय है।"

अभिनेता ने कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक समेत मंच पर किरदार निभा रहे सभी कलाकारों की सराहना की, लेकिन सुनील ग्रोवर पर तो उन्होंने खुलकर प्यार लुटाया। यह पहला अवसर नहीं है, जब सुनील ग्रोवर के गुत्थी के किरदार को सराहा गया है। गुत्थी के साथ-साथ, हरियाणा पुलिस की महिला का उनका किरदार भी काफी पसंद किया गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुनील ग्रोवर ने किस अभिनेता की मिमिक्री की?
सुनील ग्रोवर ने दिवंगत अभिनेता कादर खान की मिमिक्री की।
गजराज राव ने सुनील ग्रोवर के बारे में क्या कहा?
गजराज राव ने सुनील ग्रोवर को 'सबसे बड़ा बहरूपिया' कहा।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में और कौन-कौन से कलाकार हैं?
इस शो में कपिल शर्मा, कीकू शारदा, और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार भी हैं।
सुनील ग्रोवर के कौन से किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है?
सुनील ग्रोवर के गुत्थी के किरदार को काफी पसंद किया गया है।
शो का यह एपिसोड कब प्रसारित हुआ?
यह एपिसोड 15 मार्च को प्रसारित हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले