19 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गरबा पंडालों में आधार कार्ड चेक कर मिलेगा प्रवेश? आलोक शर्मा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गरबा पंडालों में आधार कार्ड चेक कर मिलेगा प्रवेश? आलोक शर्मा

सारांश

भोपाल में नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा आयोजनों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने आधार कार्ड की जांच को अनिवार्य किया है। यह कदम सुरक्षा सुनिश्चित करने और गैर-हिंदुओं के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मुख्य बातें

गरबा पंडालों में आधार कार्ड चेक कर ही प्रवेश दिया जाएगा।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त गाइडलाइंस बनाई गई हैं।
गैर-हिंदुओं का प्रवेश लव जिहाद के खतरे के कारण रोका जाएगा।
तिलक, चंदन, और ड्रेस कोड की जांच होगी।
आयोजकों को वीडियो रिकॉर्डिंग और आईडी चेक करने का निर्देश दिया गया है।

भोपाल, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भोपाल में गरबा आयोजनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने जानकारी दी है कि गरबा पंडालों में आधार कार्ड की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि गरबा सनातन धर्मआधार कार्ड की जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

आलोक शर्मा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि पंडालों में प्रवेश के लिए आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लव जिहाद के खतरे के रूप में बताया और कहा कि तिलक, चंदन, कलावा और ड्रेस कोड की जांच भी की जाएगी। यदि कोई गैर-हिंदू आता है, तो जनता ही उसका निर्णय करेगी।

यह बयान भोपाल के गरबा पंडालों के बाहर लगे जिहादियों के प्रवेश वर्जित पोस्टरों के बाद दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार गरबा उत्सव समिति ने निर्णय लिया है कि आधार कार्ड सत्यापित करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जो दूसरे धर्म के अनुयायी हैं, उनका इस आयोजन में क्या काम? उन्हें इस आयोजन में नहीं आना चाहिए। इस बार सख्त गाइडलाइंस बनाई गई हैं, जिसमें गरबा समिति आयोजकों द्वारा बाहरी निरीक्षण के लिए टीमें तैनात की जाएंगी।

उन्होंने आयोजकों से वीडियो रिकॉर्डिंग और आईडी चेक की व्यवस्था करने की अपील की।

जीएसटी रिफॉर्म को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत सोमवार को चौक बाजार में व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं के साथ संवाद किया एवं पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक जीएसटी रिफॉर्म्स पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खादी से निर्मित कपड़े खरीदकर ऑनलाइन पेमेंट किया एवं व्यापारियों को निवेदन किया कि टैक्स में जो संशोधन हुआ है, वह उपभोक्ता तक पहुंचे और दुकानों में स्वदेशी सामान बिके। लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील भी की गई।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मुद्दा धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक समावेशिता के दृष्टिकोण से भी विचारणीय है।
RashtraPress
19 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या गरबा पंडालों में सभी के लिए प्रवेश अनिवार्य होगा?
नहीं, इस बार केवल आधार कार्ड के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा।
क्यों आधार कार्ड की जांच की जा रही है?
यह कदम गरबा आयोजनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने और गैर-हिंदुओं के प्रवेश से रोकने के लिए उठाया गया है।
क्या गैर-हिंदुओं को गरबा में आने की अनुमति होगी?
भाजपा सांसद के अनुसार, गैर-हिंदुओं को इस आयोजन में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 4 दिन पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 3 सप्ताह पहले
  5. 3 सप्ताह पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले