सेंट्रल ईरान में ईरानी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की हुई मौत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सेंट्रल ईरान में ईरानी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की हुई मौत

सारांश

तेहरान में ईरानी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें पायलट और को-पायलट शामिल हैं। यह हादसा इस्फहान प्रांत में हुआ। जानें इस घटना के पीछे की वजहें और ईरान की स्थिति।

मुख्य बातें

ईरानी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ चार लोगों की मौत हुई यह घटना सेंट्रल ईरान के इस्फहान प्रांत में हुई अमेरिकी हमले की धमकियों के बीच ईरान उच्च सतर्कता पर है अधिकारी पुराने विमानों के रखरखाव में समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं

तेहरान, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ईरानी सेना की एविएशन यूनिट का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मंगलवार को सेंट्रल ईरान में हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई। सरकारी मीडिया के अनुसार, यह घटना इस्फहान प्रांत में हुई।

तस्नीम मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना के हेलीकॉप्टर ने मंगलवार सुबह इस्फहान प्रांत के खोमेनी शाहर काउंटी में स्थित फल-सब्जी बाजार में दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में पायलट, को-पायलट और दो विक्रेताओं की मौत की पुष्टि की गई है।

इस्फहान प्रांत के संकट प्रबंधन महानिदेशक ने आईआरएनए को बताया कि बचाव दल, दमकलकर्मी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया।

यह घटना उस समय हुई है जब ईरान पर हमले की अमेरिकी धमकियों के बीच ईरानी मिलिट्री उच्च सतर्कता पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीमित हमले की धमकी भी दी थी। हाल ही में उड़ान ट्रैकिंग डेटा से ज्ञात हुआ है कि अमेरिका से मध्य पूर्व एशिया क्षेत्र की ओर सुरक्षाकर्मियों, गोला-बारूद और उपकरणों की लगातार आपूर्ति हो रही है।

प्रतिबंधों के प्रभाव में जूझ रहे ईरान को पिछले कुछ वर्षों में कई हवाई दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है; अधिकारियों ने शिकायत की है कि उनके पुराने विमानों की मरम्मत के लिए स्पेयर पार्ट्स प्राप्त करने में कठिनाइयाँ आ रही हैं।

आईआरएनए न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि गुरुवार को, पश्चिमी हमेदान प्रांत में देर रात एक ईरानी फाइटर जेट प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा बचने में सफल रहा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि ईरान की वर्तमान स्थिति को भी दर्शाती है। संकट के समय में ऐसी घटनाएँ सरकार की सुरक्षा प्रबंधन की चुनौतियों को उजागर करती हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हादसे में कितने लोग मारे गए?
इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें पायलट और को-पायलट शामिल हैं।
इस घटना का स्थान क्या है?
यह घटना इस्फहान प्रांत के खोमेनी शाहर काउंटी में हुई है।
क्या यह हेलीकॉप्टर सेना का था?
हाँ, यह हेलीकॉप्टर ईरानी सेना की एविएशन यूनिट का था।
क्या इस घटना के पीछे कोई सुरक्षा खतरा है?
यह घटना ईरान पर अमेरिकी हमले की धमकियों के बीच हुई है, जो सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।
क्या हाल में ईरान में कोई अन्य हवाई दुर्घटनाएँ हुई हैं?
हाँ, हाल ही में ईरान में कई हवाई दुर्घटनाएँ हुई हैं, जो पुराने विमानों के रखरखाव की समस्याओं को दर्शाती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले