28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या घर में रोजमेरी पौधा लगाने से मच्छर नहीं फटकेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या घर में रोजमेरी पौधा लगाने से मच्छर नहीं फटकेंगे?

सारांश

रोजमेरी का पौधा न केवल मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है, बल्कि यह घर के वातावरण को भी ताजा और स्वस्थ बनाता है। जानिए, कैसे यह प्राकृतिक विकल्प आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मुख्य बातें

रोजमेरी मच्छरों को दूर रखने का प्राकृतिक उपाय है।
यह पौधा मानसिक शांति और ताजगी प्रदान करता है।
कम देखभाल और कम पानी की आवश्यकता होती है।
यह बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित है।
घर के वातावरण को स्वच्छ और ताजा रखता है।

नई दिल्ली, २५ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मच्छरों से बचने के लिए हम आमतौर पर घरों में कॉइल या रासायनिक स्प्रे का सहारा लेते हैं, लेकिन ये कई बार हमारी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में रोजमेरी का पौधा एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है।

रोजमेरी की पत्तियों में कपूर, 1,8-सिनेओल, अल्फा पिनीन और रोजमैरिनिक एसिड जैसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं। ये यौगिक मच्छरों की सूंघने की क्षमता को भ्रामक बना देते हैं। मच्छर हमारी गंध को पहचान नहीं पाते और घर के आसपास भी नहीं आते। सरल शब्दों में कहें तो रोजमेरी आपके लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच बन जाता है, जो मच्छरों को आपके पास भी आने नहीं देता है।

रोजमेरी को उगाना बहुत आसान है। यह पौधा धूप में तेजी से बढ़ता है और इसे ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए आप इसे घर की बालकनी, खिड़की या छोटे बगीचे में आसानी से लगा सकते हैं। थोड़ी धूप और देखभाल की आवश्यकता होती है, बाकी पौधा खुद ही बढ़ता रहता है।

रोजमेरी से निकलने वाले प्राकृतिक तेल हवा को ताजा और हल्का बनाए रखते हैं। घर के अंदर की हवा में मौजूद रोगाणु और गंध भी कम होती है। इसका मतलब है कि घर का माहौल न सिर्फ मच्छर मुक्त होगा, बल्कि साफ और ताजगी भरा भी लगेगा।

इतना ही नहीं, रोजमेरी की खुशबू मानसिक शांति भी देती है। यह तनाव को कम करती है, मूड को बेहतर बनाती है और दिनभर की थकान को कम महसूस कराती है। यानि यह पौधा सुरक्षा प्रदान करता है, घर की हवा को शुद्ध करता है और आराम भी देता है।

रासायनिक मच्छर विकर्षकों की तुलना में रोजमेरी पूरी तरह से सुरक्षित है। यह बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी हानिकारक नहीं है। यदि आप चाहते हैं कि घर का वातावरण प्राकृतिक तरीके से ताजगी भरा और मच्छर मुक्त रहे, तो रोजमेरी एक आदर्श विकल्प है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह पौधा हर घर में होना चाहिए, खासकर उन जगहों पर जहाँ मच्छरों की समस्या अधिक होती है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोजमेरी पौधा कैसे उगाएं?
रोजमेरी को धूप में उगाना चाहिए और इसे नियमित रूप से पानी देना चाहिए। यह पौधा कम पानी में भी जीवित रह सकता है।
क्या रोजमेरी सभी प्रकार के मच्छरों को भगाता है?
हाँ, रोजमेरी की खुशबू मच्छरों को दूर रखती है, जिससे वे आपकी गंध पहचान नहीं पाते।
क्या यह बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित है?
जी हां, रोजमेरी पौधा बच्चों और पालतू जानवरों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले