5 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गाजियाबाद में आग disaster: सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख, सिलेंडर विस्फोट से मची भगदड़

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गाजियाबाद में आग disaster: सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख, सिलेंडर विस्फोट से मची भगदड़

सारांश

गाजियाबाद के कनवानी गांव में एक भीषण आग ने सैकड़ों झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया। घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य में जुटी है।

मुख्य बातें

गाजियाबाद में भीषण आग ने सैकड़ों झुग्गियों को प्रभावित किया।
गैस सिलेंडर के धमाके ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।
घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौजूद हैं।
कोई हताहत नहीं हुआ है, राहत की बात है।

गाजियाबाद, १६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर लगभग १२ बजे एक भीषण आगसैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह आग इतनी भयावह थी कि इसका धुआं कई किलोमीटर दूर से भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग जिस स्थान पर लगी वहां लगभग ५०० झुग्गी-झोपड़ियां थीं। आग लगने के बाद लगातार गैस सिलेंडर में धमाके होने लगे, जिससे स्थिति और भी भयानक हो गई। लोग अपने घरों से आवश्यक सामान और गैस सिलेंडर लेकर बाहर निकलते दिखाई दिए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरा क्षेत्र धुएं और आग की चादर में लिपट गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की २२ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने नोएडा से भी अतिरिक्त दमकल की ५ गाड़ियों को बुलाया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और आसपास के घरों को एहतियातन खाली कराने की प्रक्रिया भी चल रही है ताकि किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब १५० से अधिक झुग्गियों में आग लगने की पुष्टि हुई है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां कबाड़ का काम किया जाता था और वहां काम करने वाले लोग झुग्गियां बनाकर रहते थे।

फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और यदि किसी के लापता होने की सूचना मिलती है तो तत्काल सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चला है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

प्रभावित लोगों के लिए उचित सहायता प्रदान करें।
RashtraPress
5 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या किसी को इस आग में चोट आई है?
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारण क्या हैं?
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चला है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
कितनी झुग्गियां प्रभावित हुई हैं?
अब तक करीब 150 से अधिक झुग्गियों में आग लगने की पुष्टि हुई है।
प्रशासन इस स्थिति में क्या कर रहा है?
प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और आसपास के घरों को खाली कराने का काम कर रहा है।
क्या फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची?
हां, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले