15 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गुजरात: वापी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 25 स्क्रैप गोदाम जलकर राख

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गुजरात: वापी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 25 स्क्रैप गोदाम जलकर राख

सारांश

गुजरात के वापी में एक भीषण आग ने 25 स्क्रैप गोदामों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। जानें इस घटना के बारे में और क्या जानकारी मिली है।

मुख्य बातें

गुजरात के वापी में 25 स्क्रैप गोदामों में आग लगी।
आग का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों में भय का माहौल।
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

वलसाड, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात के वापी में रविवार की रात एक भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लगभग 20 से 25 स्क्रैप गोदाम इसकी चपेट में आकर पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, वलसाड जिले की इस औद्योगिक नगरी के डुंगरी फलिया क्षेत्र में मदीना मस्जिद के पास अचानक आग भड़क उठी, जिसने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। यह घटना देर रात की है, जब अधिकांश लोग अपने घरों में थे। अचानक उठती ऊंची लपटें और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लगभग आधा किलोमीटर दूर तक इसकी तपिश महसूस की जा रही थी, वहीं आग की लपटें 5 किलोमीटर दूर से भी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थीं।

आग लगने की सूचना मिलते ही वापी फायर ब्रिगेड की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, आग की भयावहता के कारण इसे बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। मौके पर पानी के टैंकर और अन्य संसाधनों का भी उपयोग किया जा रहा है।

घटना स्थल पर डुंगरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (पीआई) और उनकी टीम भी तैनात रही। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया गया है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय निवासियों में भय और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, जबकि प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा रहा।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, क्योंकि स्क्रैप गोदामों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग बुझने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फायर ब्रिगेड के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शॉट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है, जल्द ही आग लगने के कारण सामने आएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसने स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है, लेकिन आग की तीव्रता ने राहत कार्य को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
RashtraPress
15 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस आग में कितना नुकसान हुआ?
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
कौन-कौन सी एजेंसियां राहत कार्य में शामिल हैं?
वापी फायर ब्रिगेड की कई टीमें और स्थानीय पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुटी हैं।
क्या आग बुझाने के लिए कोई विशेष संसाधन उपयोग किए गए?
हाँ, मौके पर पानी के टैंकर और अन्य संसाधनों का सहारा लिया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले