27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गाज़ियाबाद के मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में आग की घटना, 20 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गाज़ियाबाद के मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में आग की घटना, 20 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया

सारांश

गाज़ियाबाद के मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात हुई भीषण आग ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया, और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मुख्य बातें

गाज़ियाबाद में औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की घटना हुई।
20 दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल विभाग की तत्परता से कई फैक्ट्रियों को बचाया गया।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गाज़ियाबाद, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गाज़ियाबाद के मेरठ रोड पर स्थित मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात एक पेंट फैक्ट्री और स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक काला धुआं फैल गया। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दमकल विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात गाज़ियाबाद के फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में अरविंद केमिकल्स पेंट फैक्ट्री और सरल स्क्रैप में आग लगी है। सूचना मिलने के तुरंत बाद, फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी और फायर स्टेशन कोतवाली से अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में चार दमकल गाड़ियाँ घटनास्थल पर भेजी गईं।

जब दमकलकर्मी मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि फैक्ट्री से घना काला धुआं उठ रहा था और आग तेजी से फैल रही थी। दमकल टीम ने तुरंत होज लाइन बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की भयंकर गर्मी के कारण फैक्ट्री का टिन शेड ढहने लगा, जिससे आग तक पानी पहुँचाने में समस्या आ रही थी। तेज तापमान के कारण एक दीवार भी गिर गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीन की मदद ली गई।

जेसीबी से फैक्ट्री की दीवारों को तोड़कर टिन शेड को हटाया गया ताकि आग तक पानी पहुँचाया जा सके और प्रभावी तरीके से आग बुझाई जा सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर आसपास के कई फायर स्टेशनों से भी दमकल गाड़ियाँ बुला ली गईं। वैशाली, साहिबाबाद, मोदीनगर और लोनी फायर स्टेशन से अतिरिक्त दमकल वाहन और अधिकारी मौके पर पहुँचे।

हापुड़, मेरठ और गौतमबुद्धनगर से भी दमकल गाड़ियाँ और आर्टिकुलेटिंग वॉटर टॉवर भेजे गए। कुल 20 दमकल गाड़ियाँ इस अग्निकांड में आग बुझाने का कार्य कर रही थीं। दमकलकर्मियों ने चारों तरफ से आग को घेरकर कड़ी मेहनत के बाद उसे नियंत्रित किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से आसपास की लगभग 5 से 6 फैक्ट्रियों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

फिलहाल दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने तथा कूलिंग का काम जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आग लगने का कारण क्या था?
प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इस अग्निकांड में कोई जनहानि हुई?
नहीं, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
दमकल विभाग ने कितनी गाड़ियाँ भेजीं?
इस अग्निकांड में कुल 20 दमकल गाड़ियाँ आग बुझाने के लिए भेजी गई थीं।
दमकल विभाग की कार्रवाई कितनी प्रभावी थी?
दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से लगभग 5 से 6 फैक्ट्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
क्या स्थिति अब नियंत्रित है?
हाँ, फिलहाल दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले