क्या झारखंड के गोड्डा में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के गोड्डा में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या हुई?

सारांश

गोड्डा जिले के गोराडीह गांव में 65 वर्षीय महिला सोना भानु खातून की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब वह अपनी पोती के साथ घर में अकेली थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मुख्य बातें

65 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या की गई।
घटना तब हुई जब वह अपनी पोती के साथ अकेली थीं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
परिवार में मानसिक विक्षिप्तता और जेल में बंद सदस्य हैं।

गोड्डा, 22 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में मंगलवार की रात एक 65 वर्षीय महिला सोना भानु खातून की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब वह अपनी चार साल की पोती के साथ घर में अकेली सोई हुई थीं।

जब सुबह दरवाजा नहीं खुला, तो ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा, और पाया कि सोना भानु खातून का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। उनके गले पर धारदार हथियार से कटने के गहरे निशान थे।

इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप

बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतका के परिवार में दो बेटे और दो बेटियाँ हैं। एक बेटा वर्तमान में जेल में है, जबकि दूसरा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दोनों बेटियाँ दिल्ली में काम करती हैं, इसी कारण सोना भानु खातून अपनी चार वर्षीय पोती के साथ गांव में अकेली रहती थीं।

एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि 65 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शक के आधार पर मृतका के दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच में जुटी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मृतका की उम्र क्या थी?
मृतका की उम्र 65 वर्ष थी।
क्या हत्या का कोई संदिग्ध है?
हां, मृतका के दामाद को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने शव का पंचनामा किया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्या परिवार में और कोई सदस्य है?
मृतका के परिवार में दो बेटे और दो बेटियाँ हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 22 घंटे पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले