क्या बिहार में अनैतिक कार्य कराने वाले आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में अनैतिक कार्य कराने वाले आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार हुए?

सारांश

गोपालगंज में पुलिस ने छापेमारी कर तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया और आठ नाबालिगों को मुक्त कराया। यह मामला एक निजी संस्था की शिकायत पर सामने आया, जिससे अनैतिक कार्यों का खुलासा हुआ। जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

पुलिस की छापेमारी से तीन आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार हुए।
आठ नाबालिगों को मुक्त कराया गया।
मामला एक निजी संस्था की शिकायत पर सामने आया।
सभी लड़कियों को रोजगार के नाम पर बुलाया गया था।
आगे की जांच जारी है और अन्य संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में एक निजी संस्था की शिकायत पर पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे आठ नाबालिगों को मुक्त कराया गया।

इस छापेमारी के दौरान अश्लील डांस और अनैतिक कार्य कराने के आरोप में तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया।

गोपालगंज सदर दो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की संयुक्त टीम द्वारा की गई थी।

इस कार्रवाई में बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर बाजार में एक ऑर्केस्ट्रा आवासीय स्थल पर छापेमारी की गई, जहां आर्केस्ट्रा संचालक किशन सोनी को गिरफ्तार किया गया और वहां दो लड़कियों से पूछताछ की गई।

लड़कियों ने आरोप लगाया कि आर्केस्ट्रा संचालक अश्लील डांस और अनैतिक कार्य करवा रहे थे।

इसके बाद, पुलिस ने बरौली थाना क्षेत्र के अन्य स्थानों जैसे पायल सिनेमा रोड, सर्राफा बाजार और बरौली मिर्जापुर रोड पर भी छापेमारी की, जहां दो महिला संचालकों को गिरफ्तार किया गया और छह लड़कियों को मुक्त कराया गया।

मुक्त सभी लड़कियों को रोजगार के नाम पर बुलाया गया था और उनसे अश्लील डांस एवं अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे। इस मामले की प्राथमिकी बरौली थाने में दर्ज की गई है।

मिशन मुक्ति फाउंडेशन के अनुसार, आर्केस्ट्रा से संबंधित ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही हैं। मुक्त लड़कियां बिहार के अलावा अन्य राज्यों की भी बताई जा रही हैं। गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है और अन्य संचालकों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। यदि और शिकायतें मिलती हैं, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश में फैली हुई है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
पुलिस ने छापेमारी कर तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया और आठ नाबालिगों को मुक्त कराया।
क्या आरोप हैं आर्केस्ट्रा संचालकों पर?
आर्केस्ट्रा संचालकों पर अश्लील डांस और अनैतिक कार्य कराने के आरोप हैं।
मुक्त की गई लड़कियां कहाँ से आई थीं?
मुक्त की गई लड़कियां बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी बताई गई हैं।
क्या यह पहली बार है जब इस तरह की शिकायतें आई हैं?
नहीं, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के अनुसार, ऐसी शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं।
पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए क्या योजना बनाई है?
पुलिस अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों की जानकारी जुटा रही है और यदि और शिकायतें मिलती हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले