बिहार के गोपालगंज में मानव तस्करी के गिरोह का खुलासा, ऑर्केस्ट्रा के जरिए नाबालिगों का शोषण

Click to start listening
बिहार के गोपालगंज में मानव तस्करी के गिरोह का खुलासा, ऑर्केस्ट्रा के जरिए नाबालिगों का शोषण

सारांश

गोपालगंज में पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण किया जा रहा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Key Takeaways

  • मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई महत्वपूर्ण है।
  • ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिगों का शोषण गंभीर अपराध है।
  • सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पुलिस ने छापेमारी की।
  • 10 लड़कियों को बरामद किया गया, जिनमें 9 नाबालिग हैं।
  • इस मामले में जांच जारी है।

गोपालगंज, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के गोपालगंज जिले में मानव तस्करी और नाबालिगों के साथ जबरन काम कराने के खिलाफ पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

यह गिरोह ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप की आड़ में काम कर रहा था, जहां मासूम किशोरियों का न केवल जबरन डांस कराया जा रहा था, बल्कि उनका मानसिक और शारीरिक शोषण भी हो रहा था। इस घटना के खुलासे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के नाम पर लड़कियों से जबरन काम कराया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में सामाजिक संगठन एसोसिएशन फॉर वोलंटरी एक्शन, पटना और नारायणी सेवा संस्थान, गोपालगंज के सदस्य शामिल किए गए। महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दिघवा-दुबौली, लक्ष्मीगंज और रेवतीथ बाजार में एक साथ छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लड़कियों को बरामद किया, जिनमें 9 नाबालिग और 1 बालिग शामिल हैं। ये लड़कियां विभिन्न राज्यों से लाई गई थीं। उन्हें जबरन डांस और अश्लील गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था।

पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और दो संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन और बुकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी मदद से इस पूरे नेटवर्क की जांच तेज की गई है।

सदर एसडीपीओ-दो राजेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने रेवती बाजार और लक्ष्मीगंज बाजार में नाबालिग लड़कियों को डांस कराने वाले ऑर्केस्ट्रा ग्रुप पर कार्रवाई की। तीन संचालिकाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लड़कियों को कोर्ट में पेश किया गया है और मामले में अनुसंधान जारी है।

Point of View

लेकिन यह मुद्दा हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हमारे समाज में ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए हमें और क्या कदम उठाने की आवश्यकता है।
NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

इस गिरोह ने कितनी लड़कियों को शिकार बनाया?
पुलिस ने कुल 10 लड़कियों को बरामद किया, जिनमें 9 नाबालिग और 1 बालिग शामिल हैं।
क्या पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया?
जी हां, पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और दो संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है।
गिरोह किस प्रकार से काम कर रहा था?
गिरोह ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण कर रहा था।
पुलिस ने किस प्रकार की कार्रवाई की?
पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की, जिसमें सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल थे।
क्या इसके खिलाफ और कार्रवाई की जाएगी?
जी हां, मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Nation Press