1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ग्रेटर नोएडा में दो पड़ोसियों ने मिलकर एक महिला की हत्या की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ग्रेटर नोएडा में दो पड़ोसियों ने मिलकर एक महिला की हत्या की?

सारांश

ग्रेटर नोएडा में एक महिला की हत्या के मामले में दो पड़ोसियों की गिरफ्तारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यह मामला पारिवारिक रंजिश और शक से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं इस दिलचस्प मामले के बारे में और क्या है इसके पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

महिला की हत्या पारिवारिक रंजिश के कारण हुई।
आरोपियों ने शव को छिपाने का प्रयास किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस घटना ने समाज में सुरक्षा और आपसी समझ की आवश्यकता को उजागर किया।
मामले में आगे की जांच जारी है।

ग्रेटर नोएडा, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह सनसनीखेज मामला पारिवारिक विवाद और शक से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपियों को विश्वास था कि मृतका ने ही उनकी पत्नियों के संबंध बिगाड़े। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर महिला की हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास किया था।

पुलिस के अनुसार, 19-20 नवंबर की रात मोहल्ला कुम्हारान, जहांगीरपुर में बने एक पुराने खंडहरनुमा मकान में एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना जेवर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान रंजना पत्नी महेश निवासी मोहल्ला कुम्हारान के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या कर शव को छिपाया गया था। थाना जेवर पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों बंटी पुत्र रणवीर सिंह और राकेश पुत्र खजान सिंह दोनों निवासी मोहल्ला कुम्हारान, जहांगीरपुर को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में उपयोग किए गए हत्या के औजारों में एक फावड़ा, एक अंगोछा और एक शॉल बरामद किए गए।

जांच में खुलासा हुआ कि मृतका रंजना और आरोपियों की पत्नियां आपस में काफी वर्षों से मित्र थीं और पड़ोसी होने के कारण परिवारों में घनिष्ठ आना-जाना था। लगभग चार-पांच वर्ष पहले आरोपी राकेश की पत्नी और छह माह पहले आरोपी बंटी की पत्नी अपने-अपने पति से विवाद के बाद उन्हें छोड़कर चली गईं।

आरोपियों को संदेह था कि दोनों पत्नियां मृतका रंजना के बहकावे में घर छोड़कर गईं, क्योंकि उनकी बात-चीत मृतका से होती थी। इसी शक ने दोनों को हत्या की योजना बनाने पर मजबूर किया। योजना के मुताबिक 18 नवंबर की रात दोनों आरोपियों ने रंजना के घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और अंदर घुसकर अंगोछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद शॉल से फंदा बनाकर शव को पंखे से लटका दिया ताकि घटना आत्महत्या जैसी प्रतीत हो। अगले दिन रात में दोनों आरोपी दोबारा घर पहुंचे और शव को पंखे से उतारकर पहले से खोदे गए गड्ढे में छिपा दिया। इस मामले में थाना जेवर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए जेल भेजा जा रहा है और केस में आगे की कार्रवाई जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि पारिवारिक रंजिशें कभी-कभी कितनी भयानक रूप ले सकती हैं। हमें एकजुटता और समझ की दिशा में काम करना चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए समाज में संवाद और शिक्षा की आवश्यकता है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हत्या का मुख्य कारण क्या था?
इस हत्या का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद और शक था।
पुलिस ने आरोपियों को कब गिरफ्तार किया?
पुलिस ने आरोपियों को घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत गिरफ्तार किया।
क्या मृतका और आरोपियों के बीच कोई संबंध था?
हाँ, मृतका और आरोपियों की पत्नियों के बीच मित्रता थी।
अपराधियों ने हत्या के बाद शव को कैसे छिपाया?
आरोपियों ने शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
क्या मामले में आगे की कार्रवाई हो रही है?
हाँ, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले